अपडेटेड 29 August 2023 at 08:35 IST
Skin Care Tips: रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं ये चीजें, सुबह स्किन होगी चमकदार और सॉफ्ट
Skin Care Tips: अगर आप स्किन केयर रूटीन को सही तरह से फॉलो नहीं कर पा रही हैं तो आप रात के वक्त कुछ चीजों को चेहरे पर लगा सकती हैं।
Skin Care Tips: आजकल महिलाएं घर के साथ-साथ ऑफिस की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन का ख्याल रखना ही भूल जाती है। जिस वजह से उन्हें कई सारी स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। सही स्किन केयर रूटीन फॉलो न करने की वजह से महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियां, ड्राईनेस जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- स्किन केयर के लिए अपनाएं ये टिप्स
- रात को चेहरे पर लगाकर सोएं ये चीजें
- स्किन होगी फ्लॉलेस और सॉफ्ट
महिलाओं को अपनी इन स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाना है तो उन्हें रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर कुछ ऐसी चीजें लगानी चाहिए जिनसे उनकी स्किन अगले ही दिन फ्लॉलेस और ग्लोइंग दिखने लगेगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...
खीरे का रस
आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए रात को स्किन पर खीरे का रस लगाकर सो सकती हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है, साथ आपकी स्किन दिनभर हाइड्रेटेड बनी रहेगी। ये चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करेगा। इतना ही नहीं अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है तो उसके लिए भी ये काफी फायदेमंद है।
हल्दी और कच्चा दूध
रात को हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सो जाएं। ये कई सारी स्किन प्रॉब्लम से आपको छुटकारा देने का काम करेगा। इसे रात भर स्किन पर लगाए रखने के बाद सुबह उठकर धो लें। इससे स्किन में गजब का निखार आ जाएगा।
नारियल का तेल
स्किन प्रॉब्ल्म से छुटकारा पाने के लिए आप रात को अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकती हैं। कोकोनट वर्जिन ऑयल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे रातभर स्किन पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई कैप्सूल बाल और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप विटामिन ई कैप्सूल जेल को रात के समय अपने चेहरे पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर फेसवॉश कर लें। इसे रोजाना रात को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, ब्लैकहैड्स और डार्क सर्कल्स से निजात मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Happy Life Tips: खुशहाल और गुलजार होगी जिंदगी अगर अपना लिए ये टिप्स, दिल और दिमाग को मिलेगी शांति
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 August 2023 at 08:35 IST