अपडेटेड 27 December 2025 at 21:52 IST

Vitamin-D Deficiency: नहीं है धूप लेने का समय? तो बिना सप्लीमेंट्स के करें शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा, डाइट में करें इन चीजों को शामिल

What To Eat For Healthy Body: हर व्यक्ति के लिए विटामिन-डी की जरूरत उम्र, सेहत और मेडिकल कंडीशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अगर आपको विटामिन-डी की कमी है, कोई बीमारी है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विटामिन-डी की कमी को कैसे पूरा करें? | Image: Freepik

विटामिन-डी  हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों को मजबूत रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। आमतौर पर विटामिन-डी  हमें सूरज की रोशनी से मिलता है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग धूप में बैठने का समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में कई लोग सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं, जबकि कुछ सामान्य खाने की चीजों से भी शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन-डी  मिल सकता है।

बता दें कि इन फूड्स में सिर्फ विटामिन-डी  ही नहीं, बल्कि प्रोटीन, हेल्दी फैट और जरूरी मिनरल्स भी होते हैं, जो विटामिन-डी  को शरीर में बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

फैटी फिश

फैटी फिश को विटामिन-डी  का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम फैटी फिश से लगभग 400 से 600 IU तक विटामिन-डी  मिल सकता है, जो कम डोज सप्लीमेंट के बराबर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

अंडे का पीला भाग

अंडे का पीला भाग विटामिन-डी  का आसान और सस्ता स्रोत है। इसमें ऐसा विटामिन-डी  होता है जिसे शरीर जल्दी एब्जॉर्ब कर लेता है। एक पूरा अंडा करीब 40 से 50 IU विटामिन-डी  देता है। अंडे के पीले भाग में मौजूद हेल्दी फैट विटामिन-डी  के अवशोषण को और बेहतर बनाते हैं।

धूप में उगे मशरूम

धूप या यू वी लाइट में उगे मशरूम भी विटामिन-डी  बनाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमारी त्वचा सूरज की रोशनी से बनाती है। कुछ मशरूम की एक सर्विंग से 200 से 400 IU तक विटामिन-डी  मिल सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह विटामिन-डी  पाने का एक बेहतरीन ऑप्शन है।

फोर्टिफाइड दूध और दही

फोर्टिफाइड दूध और दही में भी विटामिन-डी  मिलाया जाता है। एक कप दूध या दही से लगभग 100 से 120 IU विटामिन-डी  मिल सकता है। भले ही यह मात्रा कम लगे, लेकिन रोजाना सेवन करने से इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखने लगता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी  मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
 

यह जरूर पढ़ें: Diabetes: गेंहू की जगह इस आटे से बनी रोटी खाएं , कंट्रोल रहेगा शुगर और सेहत को होंगे कई तरह के लाभ
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 December 2025 at 21:52 IST