अपडेटेड 20 April 2024 at 17:28 IST

Healthiest Fruits: गर्मियों में खुद को रखना है फिट? खाली पेट इन फलों का करें सेवन, होंगे कई फायदे

हेल्दी बॉडी और बीमारियों से बचने के लिए फल खाना जरूरी होता है। यह हमारे शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आइए जानते हैं गर्मी में कौन सा फल खाना सही।

गर्मियों में कौन सा फल खाएं | Image: Freepik

Summer Fruits For Health: स्वस्थ, चुस्त और तंदरुस्त शरीर के लिए जितना जरुरी हेल्दी खाना होता है उतना ही फल भी होते हैं। फलों के सेवन से शरीर को जरूरी पोषण तो मिलता ही है, साथ ही यह बॉडी को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाने का काम करता है। वहीं इन दिनों गर्मियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इस सीजन में कौन सा फल सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा।

दरअसल, गर्मी के मौसम में लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती है, जिसमें लू लगना, शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन की दिक्कत भी शामिल है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ फल आप के बेहद काम आ सकते हैं।

किस समय खाना चाहिए फल?

फाइबर और प्रोटीन समेत कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर फलों को खाने का सही समय मिड मॉर्निंग यानी सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समय फल खाने पर शरीर पर अच्छा असर पड़ता है।

गर्मियों में कौन सा फल सेहत के लिए होता है अच्छा?

कीवी
फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर कीवी का फल हर मौसम में बहुत ही फायदेमंद होती है। ये रसीला फल आपको पूरे दिन एनर्जी देगा और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

तरबूज 
गर्मियों के सीजन में आसानी से मिलने वाला तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाने के साथ ही साथ ही ये वेली फैट भी कम करने का काम करता है। इसमें लाइकोपीन का स्तर हाई होता है, जो दिल और आंखों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।

खरबूज
गर्मियों के सीजन में खाए जाने वाले सबसे ज्यादा फलों की लिस्ट में शामिल खरबूज सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह बीपी की समस्या से बचाने के साथ ही आंखों में होने वाली समस्याओं को भी दूर रखने का काम करता है। साथ ही लू जैसी परेशानियां भी दूर रहती है।

आम
फलों का राजा कहा जाने वाला आम गर्मियों के सीजन में खूब खाया जाता है। यह रसीला फल दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के काम करता है और इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इस मौसम में शरीर को एनर्जी देने का काम करती है।

लीची
गर्मियों में लीची खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद है। ये आपकी आंख, दिल और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसके अलावा, यह तेजी से वजन कम करने में भी मदद करता है और ये एंटी-एजिंग भी है जो कि स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने में मददगार है।

कब नहीं खाना चाहिए फल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कभी भी दोपहर 3-4 बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई फल ठंडे और जूसी होते हैं, जिसे शाम के वक्त खाने से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। 

यह भी पढ़ें… Watermelon: गर्मियों में खूब खाते हैं तरबूज? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 17:28 IST