अपडेटेड 26 December 2023 at 23:14 IST

Health Tips: वेजाइनल प्रॉबलम से हैं परेशान या ग्लोइंग स्किन के हैं अरमान, ये हैं कारगर उपाय

वूमेंस को अक्सर वेजाइनल प्रॉबलम से जूझना पड़ता है। कई बार दवाईयों के बवाजूद यह ठीक नहीं होता है। ऐसे में यह घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है।

Health Tips | Image: Pixabay

Home Remedies For Vaginal Problems: महिलाओं को अक्सर ही वेजाइनल प्रॉबलम से दो चार होना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए वह दवाईयों से लेकर क्रीम तक का इस्तेमाल करती हैं, बावजूद इसके कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप नीम के पत्तों के पानी का यूज कर सकते हैं। यह घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है, साथ ही यह स्किन की कई और परेशानियों को भी दूर करने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं, नीम के पत्तों का पानी वेजाइनल परेशानियों के साथ और किन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • नीम में पाए जाने वाले गुण क्या हैं?
  • नीम के पत्तों से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं?

सदियों से हो रहा नीम का आयुर्वेद में इस्तेमाल

आर्युवेद में नीम को औषधीय रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी से लेकर पत्तों और बीजों में भी चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से सदियों से इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए होता चला आ रहा है।  

नीम की पत्तियों में पाए जाते हैं ये गुण

औषधीय रुप में इस्तेमाल की जाने वाली नीम की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है, साथ ही इनमें फैटी एसिड के साथ ही कई विटामिन्स और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने का काम करते हैं।

नीम के पत्तों से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं

अक्सर देखने को मिलता है कि महिलाएं वेजाइनल प्रॉबलम जैसे योनि में खुजली, जलन और इंफेक्शन से परेशान रहती हैं। दवाईयों के बावजूद इससे कुछ आराम नहीं मिलता है। ऐसे में आप नीम के पत्तों के पानी से वजाइना को वॉश करें। यह उपाय वेजाइनल परेशानियों के लिए बहुत ही कारगर साबित होती हैं।

चेहरे के दाग-धब्बों के लिए
चेहरे पर निकलने वाले कील मुहांसे ठीक होने के बाद अपना निशान छोड़ जाते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि नीम के पत्तों में मौजूद गुण निशान को दूर करने में कारगर हो सकते हैं। इसके लिए नीम के पानी से चेहरे को धोएं।

एलर्जी ठीक करने के लिए
अगर आपकी स्किन पर किसी भी तरह की एलर्जी या इंफेक्शन हो तो इसके लिए भी नीम के पत्ते काफी कारगर हो सकते हैं। इसके लिए आप नीम के पानी को प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

ग्लोइंग स्किन के लिए
नीम के पत्तों से फेस वॉश करने पर दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और इससे स्किन की अंदरूनी सफाई होती है। साथ ही यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने का भी काम करता है।

यह भी पढ़ें… Winter Season: सर्दियों में आपके भी झड़ते हैं कंघी भरके बाल, अपनाएं ये टिप्स होगा फायदा

फोड़े-फुंसी के लिए
अगर किसी व्यक्ति को फोड़े-फुंसी की समस्या हो, तो वह नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी से नहाएं। इससे फोड़े-फुंसी ठीक होंगे और खुजली की समस्या में भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें… Corona JN1: देश में बढ़ रही है कोरोना के JN1 वेरिएंट की रफ्तार, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 December 2023 at 23:14 IST