अपडेटेड 6 December 2022 at 15:47 IST

Health Tips: क्या आप भी हैं Fungal Infection से परेशान… तो जल्द पढ़ें इसका इलाज

Fungal Infection एक प्रकार का फंगस होता है जो आपके शरीर के अक्सर पसीने वाली जगह पर हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते है इसका इलाज

shutterstock | Image: self

Fungal Infection Treatment: फंगल इन्फेक्शन एक वायरस है जो पूरी दुनिया में पाया जाता है। यह समस्या तब होती है जब शरीर के किसी खास हिस्से पर कोई बाहरी फंगस जमा हो जाता है और शरीर का इम्यून सिस्टम उससे लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। आइए जानते हैं क्या होता फंगल इन्फेक्शन और कैसे कर सकते है इसका इलाज

बहुत से लोग फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित होते हैं। हालांकि, अगर समय रहते इस पर ध्यान दिया जाए तो यह संक्रमण भी ठीक हो जाता है। इस संक्रमण के बारे में बात करते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि आजकल फंगल इंफेक्शन बहुत आम हो गया है। फंगल इंफेक्शन एक प्रकार का फंगस होता है जो आपके शरीर के अक्सर पसीने वाली जगह पर हो जाता है। 

फंगल इन्फेक्शन किन कारणों से होता है?

1. नम त्वचा : यदि हमारी त्वचा नम रहती है तो इन्फेक्शन के होने की संभावना अधिक होती है। जांघों या बगलों में अक्सर पसीना होता है, जिससे त्वचा नम रहती है। इसलिए वहां संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है।

2. संक्रमण से होने वाली बीमारी : अगर किसी एक व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन हो जाए तो वह दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह इन्फेक्शन एक तरह का वायरस है। जिस व्यक्ति को फंगल इन्फेक्शन है, वह उसी व्यक्ति के साबुन, तौलिये या अन्य वस्तुओं का उपयोग करके अन्य लोगों में रोग फैला सकता है।

3. दवाएं भी संक्रमण का कारण: कुछ लोग अपनी मर्जी से ज्यादा स्टेरॉयड वाली दवाईयां खाते है, जिसके कारण आपके शरीर इसको झेल नहीं पाता और ये भी एक इन्फेक्शन का कारण बनाता हैं।

4. मधुमेह के रोगियों में जोखिम: अगर ये इन्फेक्शन किसी मधुमेह रोगी को हो जाता है तो इसके बढ़ने की संभावना ज्यादा चहती है।

फंगल इंफेक्शन का उपाय क्या है?

अगर कोई व्यक्ति फंगल इन्फेक्शन का इलाज करवाता है तो उसे ठीक से पूरा करना चाहिए। कई मरीज बीमारी ठीक होने के बाद दवा बंद कर देते हैं। हालांकि ऐसा न करते हुए रोग के 100 प्रतिशत ठीक होने के बाद भी कुछ दिनों तक दवा जारी रखना आवश्यक है।

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

अगर शरीर की ठीक से देखभाल की जाए तो फंगल इंफेक्शन कभी नहीं होगा। इसके अलावा अगर त्वचा में नमी नहीं रखी जाए तो इस रोग के होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। वहीं बहुत से लोग मानसून के दौरान भीगे कपड़े पहनते हैं। इससे फंगल इंफेक्शन होने की आशंका रहती है। साथ ही कपड़े सूती और ढीले होने चाहिए। अगर शरीर को खुश्क रखने का ध्यान रखा जाए तो यह समस्या नहीं होगी।

अक्सर मरीजों को पैर के बीच की उंगलियों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसे चिखल्या कहा जाता है। यह भी एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है। पैर धोने के बाद पैर की उंगलियों के बीच की जगह को सूखा रखना चाहिए। अगर इस तरह की सावधानी बरती जाए तो फंगल इंफेक्शन की संख्या काफी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : Cervical Pain: डेस्क जॉब वालों को परेशान करता है ये दर्द, तो जल्द शुरू करें ये आसान वरना बढ़ सकती है तकलीफ

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 6 December 2022 at 15:47 IST