अपडेटेड 17 February 2026 at 19:01 IST

Hara Chana Khane ke Fayde: फाइबर का खजाना होता है हरा चना, जानिए इसके खाने के क्या हैं फायदे

Hara Chana Fayde: हरा चना खाने के अनेक फायदे होते हैं। गैस से लेकर शरीर की अनगिनत समस्याओं में इसे खाने से राहत मिलती है।

hara chana khane ke fayde | Image: freepik

Hara Chana Fayde: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में सबसे ज्यादा असर हमारे डाइजेशन पर पड़ रहा है। इधर-उधर के खानपान, तला भुना खाना, स्ट्रेस और फाइबर की कमी के कारण गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में हरा चना एक आसान और घरेलू समाधान होता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही हरे चने को पाचन के लिए लाभकारी मानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या होते हैं फायदे।

डाइजेशन को बनाता है मजबूत

आयुर्वेद के अनुसार हरा चना त्रिदोष संतुलन में सहायक होता है और विशेष रूप से पित्त और कफ दोष को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह पेट में जमी अतिरिक्त नमी और चिपचिपेपन को कम करता है, जिससे आंतों की गतिविधि बेहतर होती है। रोजाना रूप से हरा चना खाने से पाचन शक्ति धीरे- धीरे मजबूत होती है और भोजन सही तरीके से पचता है।

फाइबर का बेहतरीन स्रोत

हरे चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतों में भोजन को आगे बढ़ाने और मल को नरम बनाने में मदद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर रहती है और गैस व सूजन में भी राहत मिलती है।

वजन कंट्रोल करने में मदद

हरा चना धीरे पचने वाला भोजन है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार- बार भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही ओवरईटिंग से भी बचाव होता है। वजन कम करने या कंट्रोल रखने वालों के लिए यह एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन हो सकता है ।

ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म पर असर

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हरा चना इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है ।

पोषक तत्वों से भरपूर

हरे चने में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं । ये तत्व आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं और सूजन कम करने में हेल्प करते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी या जलन की समस्या रहती है, उनके लिए भी हरा चना फायदेमंद साबित हो सकता है ।

इम्युनिटी और हार्ट हेल्थ में लाभकारी

हरा चना प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को ताकत देता है और कमजोरी दूर करता है। आयरन खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है, जबकि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसको रोजाना खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें: कोरियन छोड़िए, जापानी तरीका है बेजोड़... इन चीजों से पाएं शीशे सा निखार

 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 19:01 IST