Hair Care Tips: सर्दियों में आप भी गर्म पानी से धोते हैं बाल? जानें कितना सही

Winter सीजन में लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं। वहीं बालों को भी गर्म पानी से ही धोते हैं, लेकिन क्या सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोना सही होता है। 

Kya Thand Me Garam Pani Se Baal Dhona Chahiye image- freepik | Image: self

Kya Thand Me Garam Pani Se Baal Dhona Chahiye: जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म पानी का यूज करने लगते हैं। पीने से लेकर नहाने तक का पानी गर्म ही प्रयोग करते हैं। हालांकि, गर्म पानी से नहाने के कई फायदे भी होते हैं, लेकिन लोग इससे बालों को भी धोते हैं, लेकिन क्या सर्दियों में गर्म पानी से हेयर वॉश करना सही होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या ठंड में गर्म पानी से बाल धो सकते हैं?
  • बाल धोने के लिए कौन सा पानी है सही?
  • गर्म पानी से बाल धोने से क्या होता है?

क्या ठंड में गर्म पानी से बाल धो सकते हैं?

बाल केराटिन प्रोटीन से बनते हैं। ऐसे में जब बालों में किसी भी तरह की हीट दी जाती है जैसे गर्म पानी या ब्लो ड्राई तो यह टूटने लगते हैं। इस वजह से बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। 

बाल धोने के लिए कौन सा पानी है सही?

सर्दियों में बालों को बहुत ही गर्म पानी से धोने की बजाय गुनगुने पानी से धोना ज्यादा अच्छा होता है। इससे बाल अच्छे से साफ भी हो जाते हैं और किसी भी तरह की समस्या भी नहीं होती है। वहीं अगर आप गर्म पानी से हेयर वॉश करते हैं, तो आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है।

गर्म पानी से बाल धोने से क्या होता है?

चमक गायब हो जाती है
बालों को गर्म पानी से धोने से उनकी नेचुरल चमक गायब हो जाती है। जिसकी वजह से बाल फ्रिजी और ड्राई होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें... Aparajita: इम्युनिटी से वजन कम करने तक, कई परेशानियों का इलाज है ये नीला फूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डैंड्रफ की समस्या
गर्म पानी से बाल धोने से डैंड्रफ की समस्या होने लगती है, क्योंकि गर्म पानी के इस्तेमाल से स्कैल्प ड्राई हो जाता है। 

जड़े हो जाती हैं कमजोर
गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह जड़ों को कमजोर बनाता है, जिसकी वजह से बाल ज्यादा टूटने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें... Weight Lose: लटका पेट करना चाहते हैं अंदर? तो इस तरीके से करें अदरक का इस्तेमाल, तेजी से कम होगा वजन

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 November 2023 at 22:49 IST