अपडेटेड 19 July 2025 at 20:44 IST

Hair Care Tips: झड़ते बालों से पाएं छुटकारा, बस डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें

Hair Care Tips: तनाव, प्रदूषण और गतल खानपान बालों के झड़ने के प्रमुख कारण हैं, लेकिन मानसून में बदलाव भी एक बड़ा कारण है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करने के बाद बालों के झड़ने को काफी कम कर सकते हैं। जानें वो 5 चीजें जिनसे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

झड़ते बालों से छुटकारा | Image: Instagram

Hair Care Tips: बालों के झड़ने की समस्या आज-कल बहुत कॉमन हो चुकी है, जो यूथ से लेकिर बुजुर्ग तक को परेशान करती है। तनाव, प्रदूषण और गतल खानपान इसके प्रमुख कारण हैं, लेकिन मानसून में बदलाव भी एक बड़ा कारण है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करने के बाद बालों के झड़ने को काफी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिनसे आपके झड़ते बालों को मजबूत करने में मदद करेंगे।

1. बादाम

बालों के लिए बादाम किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन ई और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। रोजाना 8-10 बादाम खाने से बालों का टूटना कम होता है। इसके साथ ही स्कैल्प को पोषण भी मिलता है। विटामिन ई ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

2. पालक

पालक में आयरन, विटामिन ए, सी और फोलेट पाया जाता है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयरन की कमी बालों के झड़ने का बड़ा कारण हो सकती है। हफ्त में 2-3 बार पालक को सलाद, जूस या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल करें। यह बालों को पोषण देता है इसके साथ ही स्कैल्प को हेल्दी भी रखता है।

3. अंडे

अंडे बायोटिन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी हैं। बायोटिन की कमी से भी बाल कमजोर और बेजान होकर टूटने लगते हैं। रोजाना 1-2 अंडे खाने से बालों को मजबूती मिलती है। इससे बालों का झड़ना कम होता है। अंडे का मास्क भी बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

4.सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में जिंक, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिंक बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है। रोजाना एक मुठ्ठी सूरजमुखी के बीज खाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है और बाल घने भी होते हैं।

5. मछली

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। खासकर सैल्मन और मैकेरल में ये चीजें अधिक पाई जाती हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है और बालों को चमक प्रदान करता है। हफ्ते में 2 बार मछली खाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और झड़ने की समस्य को कम करती है। अगर आप शाकाहारी हैं तो अलसी के बीज ओमेगा-3 का अच्छा ऑफ्शन है इसे आप इनटेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: OTT पर जरूर देखें ये 5 जबरदस्त AI बेस्ड फिल्में और शो
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 20:44 IST