अपडेटेड 3 October 2023 at 19:36 IST

Gud Ke Fayde: रोजाना गुड़ खाने के हजारों फायदें, पैरों में हो सूजन या फिर गले में खराश, चुटकियों में होगा इलाज

लगभग सभी घरों में मीठे के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे गुण पाए जानते हैं जो सेहत के लिहाज से जबरदस्त हैं। 

Gud Ke Fayde For Health image- freepik | Image: self

Gud Ke Fayde For Health: अपनी प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ अपने गुणों के लिए जाना जाने वाला गुण लगभग सभी घरों में पाया जाता है। अक्सर लोग इसे खाने के बाद खाना पसंद करते हैं। हालांकि इसका सेवन सर्दियों के मौसम में ज्यादा किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के लिए खाया जाने वाला गुड़ अपने अंदर कितने गुणों को छुपाए बैठा। दरअसल, इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • गुड़ की तासीर क्या है?
  • गुड़ खाने से कई बीमारियां होती हैं दूर
  • वेट लॉस के लिए करें गुड़ का सेवन
  • गुड़ का सेवन कई समस्याओं से दिलाता है राहत

गुड़ को इस मौसम में खाना सही

सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाने वाला गुड़ आमतौर पर सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, लेकिन अगर आप गर्मियों के मौसम में गुड़ का सेवन करते हैं तो इसका एक टुकड़ा ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

इन गुणों से भरपूर होता है गुड़

गुड़ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन B 12, विटामिन B6, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। यही वजह है कि यह महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

गुड़ खाने से ये बीमारियों होती हैं छू-मंतर

ब्लड प्रेशर के लिए
अगर आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में गुड़ को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

पेट के लिए वरदान है गुड़
गुड़ पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं, जिसमें कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने की समस्या शामिल है। अगर आप इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो गुड़ के सेवन से इन सभी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। 

गले की खराश को करें दूर
अगर आप गले की खराश की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए गुड़ से बना काढ़ा पिएं। इसके लिए तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें और गुड़ को इसमें मिलाकर एक चम्मच दिन में तीन बार लें। इससे गले की खराश में जल्द मिलेगी राहत। 

पैरों की सूजन के लिए
अगर आपको पैरों में सूजन और दर्द की समस्या होती है, तो आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए दो कप पानी में 1 टीस्पून गुड़ और 2 टीस्पून सौंफ मिलाएं और तब तक उबालें जब तक कि यह आधा न रह जाए। इसे दिन में दो बार पिएं। ये पैरों की सूजन और दर्द में बहुत ही फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें... Burning Stomach: तीखा खाने के हैं शौकीन, लेकिन पेट में होने लगती है जलन, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Hair Growth Tips: बालों को तेजी से हैं बढ़ाना, तो अंडे के साथ एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 October 2023 at 19:36 IST