अपडेटेड 30 December 2025 at 20:47 IST

Sardiyon Me Amrud Khane Ke Fayde: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक रहेगा फिट, सर्दियों में रोज एक अमरूद खाने के क्या हैं फायदे?

Sardiyon Me Amrud Khane Ke Fayde: सर्दियों में अमरूद का सीजन आ जाता है। लोगों इसे नमक के साथ बड़े चाव से खाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसके क्या फायदे होते हैं।

guava benefits | Image: freepik

Sardiyon Me Amrud Khane Ke Fayde: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में अमरूद की भरमार देखने को मिलती है। स्वाद में लाजवाब और पोषण से भरपूर अमरूद न सिर्फ खाने में मजेदार होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर ठंड के मौसम में इसको खाने से बॉडी कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में अमरूद क्यों खाना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

अमरूद में होते हैं पोषक तत्व

ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और पाचन तंत्र भी सुस्त पड़ जाता है। अमरूद इन दोनों समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

इम्यूनिटी और पाचन के लिए फायदेमंद

अमरूद विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाव करता है। इसमें संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

हार्ट, शुगर और वजन पर असर

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पोटैशियम और फाइबर हार्ट हेल्थ को हेल्दी रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में सहायक होते हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से यह वजन घटाने में भी मददगार है।

स्किन, आंखों और मेंटल हेल्थ के लिए लाभकारी

अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को यंग बनाए रखते हैं और झुर्रियों से बचाते हैं। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है, जबकि मैग्नीशियम तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

कैसे खाना चाहिए अमरूद

अमरूद को छिलके और बीज के साथ खाना सबसे फायदेमंद सबित होता है। इसे सुबह या दोपहर के समय नमक या काली मिर्च के साथ खाया जा सकता है। रात में या भारी भोजन के तुरंत बाद अमरूद खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  शरीर को अंदर से गरम रखेगा गोंद का शुगर फ्री हलवा, नहीं लगेगी ठंड

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 December 2025 at 20:47 IST