अपडेटेड 28 June 2023 at 18:28 IST
Six Pack Abs: लड़कियों को बनाना है अपना दीवाना, तो इन टिप्स को फॉलो कर जल्द बनाएं सिक्स पैक एब्स
सिक्स पैक एब्स भले ही अट्रैक्टिव दिखने और लड़कियों के सामने इंप्रेशन झाड़ने के लिए बनाया जाता हो, लेकिन ये फिटनेस मेंटेन करने के लिए भी काफी अच्छा होता है।
Six Pack Abs | Image:
self
Six Pack Abs: आज के टाइम में जिम और बॉडी बिल्डिंग का क्रेज यंगस्टर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं जब बात सिक्स पैक एब्स की हो तो सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी इसकी दीवानी हैं। यही वजह है कि हर कोई सिक्स पैक बनाने के लिए जिम में घंटों तक पसीना बहाता है और कड़ी मेहनत करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से 6 पैक एब्स बना सकते हैं।
6 पैक एब्स वाले लड़कों पर जान छिड़कती हैं लड़कियां
आपको बता दें कि सिक्स पैक एब्स भले ही अट्रैक्टिव दिखने और लड़कियों के सामने इंप्रेशन झाड़ने के लिए बनाया जाता हो, लेकिन ये फिटनेस मेंटेन करने के लिए भी काफी अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप जल्द से जल्द एब्स बना सकते हैं।
सिक्स पैक एब्स के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स
- 6 पैक्स एब्स बनाने के लिए आप अपनी एक्सरसाइज में हाई इंटेंस वर्कआउट को शामिल करें। दरअसल, एब्स के लिए बीस्ट विद शोल्डर टैप, रशियन ट्विस्ट, स्टैंडिंग नी टू हैंड, हील टैप और लोअर जैसी एक्सरसाइज काफी मददगार साबित हो सकती हैं।
- ध्यान रहे की सिक्स पैक एब्स के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि डाइट भी काफी मददगार होती है। ऐसे में अगर आप सिक्स पैक एब्स बना रहे है तो अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें।
- इसके अलावा आप अपने डाइट में प्री-वर्कआउट ड्रिंक को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रागी और नट्स के बने ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं ये बॉडी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं। इसके लिए आप एक कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच रागी का पाउडर या फिर नड्स को मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।
- जल्दी से जल्दी 6 पैक एब्स बनाने के लिए अपने एक्सरसाइज में लेग लिफ्ट एक्सरसाइज को शामिल करें।
- एक्सरसाइज के दौरान आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा आप डिटॉक्स वॉटर या जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
- 6 पैक एब्स के लिए आपको अपनी एक्सरसाइज में क्रंच एक्सरसाइज जरूर शामिल करना चाहिए। इसे करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा और एब्स बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें... Push-Ups: अपनी एक्सरसाइज में जरूर शामिल करें पुश-अप्स, बॉडी के कई हिस्सों को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, फैट तेजी से होता है बर्न
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 June 2023 at 18:08 IST