अपडेटेड 23 December 2025 at 17:44 IST
Gathiya Pain: सर्दियों में ये 5 चीजें खाने से गठिया का दर्द बढ़ेगा दोगुना, जोड़ों में सूजन होगी; जरूर करें परहेज
सर्दियों में गठिया का दर्द दोगुना हो सकता है अगर आप ये 5 फूड्स खाते हैं तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। जानते हैं क्या खाने से आपको बचना चाहिए और क्या क्या अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?
Gathiya Pain in Winter: सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द बढ़ना नॉर्मल है। गठिया (आर्थराइटिस) से पीड़ित लोग इस मौसम में ज्यादा परेशानी महसूस करते हैं। दवाओं और एक्सरसाइज के अलावा डाइट का भी इसमें अहम रोल रहता है। वहीं, कुछ खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन को बढ़ावा देकर दर्द को गंभीर बना सकते हैं। सर्दियों में मीठा, तैलीय और कुछ खाद्य पदार्थों की क्रेविंग बढ़ती है, लेकिन ये गठिया मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में गठिया का दर्द ना बढ़े इसके लिए कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
ये 5 फूड्स बढ़ाते हैं जोड़ों का दर्द
- मिठाइयां, पैक्ड जूस और स्नैक्स में मौजूद चीनी शरीर में सूजन बढ़ाती है। सर्दियों में मीठे की चाहत ज्यादा होती है, लेकिन इसे कम करने से जोड़ों को राहत मिल सकती है।
- रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल्स को भी अवाइड करना चाहिए, क्योंकि सोयाबीन, कॉर्न और सनफ्लॉवर ऑयल में ओमेगा-6 फैटी एसिड की ज्यादा मात्रा सूजन को ट्रिगर करती है। इनकी जगह एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल या एवोकाडो ऑयल का उपयोग बेहतर है।
- सफेद चावल से भी परहेज करना चाहिए, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे जोड़ों में इन्फ्लेमेशन होता है। ब्राउन राइस, ओट्स या क्विनोआ जैसे पूरे अनाज विकल्प अपनाएं।
- फुल-फैट मिल्कशेक से भी बचें, सैचुरेटेड फैट से भरपूर मिल्कशेक कुछ मरीजों में सूजन बढ़ाता है। लो-फैट डेयरी या प्लांट-बेस्ड मिल्क जैसे बादाम दूध चुनें।
- बैंगन और नाइटशेड सब्जियां भी गठिया का दर्द बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बैंगन, टमाटर, आलू और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां कुछ लोगों में दर्द ट्रिगर कर सकती हैं। अगर इन्हें खाने के बाद असुविधा हो तो मात्रा सीमित करें।
दर्द से राहत के लिए क्या अपनाएं?
इन चीजों से परहेज के साथ एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट अपनाएं। फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, ओमेगा-3 से भरपूर मछली और नट्स शामिल करें। गर्म पानी, अदरक की चाय और हल्दी वाला दूध भी लाभकारी हैं। वहीं, डाइट में कोई बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सर्दियों में जोड़ों की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज करना काफी जरूरी हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 17:44 IST