अपडेटेड 9 March 2025 at 15:54 IST
Gas Problem: अब पेट में नहीं बनेगी गैस, अपना लें ये आसान तरीके
Gastric Problem Prevention: पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय क्या हैं? पेट की गैस से कैसे बच सकते हैं? जानते हैं इसके बारे में...
Gastric Problem Prevention: आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण अक्सर लोग पेट की समस्या का शिकार हो रहे हैं। उन्हीं समस्या में से एक है पेट में गैस बनना। जब किसी व्यक्ति के पेट में गैस बनती है तो कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इन लक्षणों में पेट में दर्द, सिर में दर्द, चक्कर आना, उलझन महसूस होना आदि शामिल है। बता दें कि पेट की गैस शरीर के किसी भी भाग में जा सकती है। ऐसे में यदि कुछ तरीकों को अपनाया जाए तो इससे नियंत्रित किया जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस की समस्या को किन तरीकों से नियंत्रित कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पेट की गैस से कैसे बच सकते हैं?
- आयुर्वेद में गैस को दूर करने के लिए अजवाइन, सौंफ, पुदीना आदि का सेवन न केवल आपके पाचन को मजबूत करते हैं बल्कि गैस की समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
- यदि व्यक्ति जल्दी-जल्दी खाता है और खाने का सही तरीका नहीं अपनाता है तो उसके कारण पाचन तंत्र पर नकारात्मक रूप से दबाव पड़ता है जिससे भारीपन महसूस होता है।
- जब व्यक्ति ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन का सेवन करता है तब भी पेट में गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा हल्का और अपने शरीर के अनुसार भोजन करना चाहिए।
- जब व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता तो इसके कारण भी पाचन तंत्र प्रभावित होता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं आ पाते हैं, जिसके कारण गैस बनती है। ऐसे में पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।
- गैस की समस्या को दूर करने में सौंफ और अजवाइन ये दोनों ही उपयोगी हैं। ऐसे में इन दोनों को यदि गर्म पानी के साथ लिया जाए तो पेट को हल्का रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - Alum: क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 15:54 IST