अपडेटेड 28 February 2026 at 23:01 IST

Health Tips: फ्रिज में रखना शुरू करें ये 3 सुपरफूड्स... गैस, कब्ज और एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप भी पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी से परेशान हैं तो? यहां बताई जा रही कुछ खास टिप्स को अपना सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी, जानिए कैसे?

गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत के लिए फ्रिज में रखें ये 3 फूड्स | Image: Freepik/ AI

Foods for digestion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज बहुत आम बात हो गई है। खराब खानपान, तनाव और प्रोसेस्ड फूड की वजह से ये दिक्कतें बढ़ती जा रही है। लोग अक्सर दवाओं या सप्लीमेंट्स पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन सही खानपान से ही आप इससे छुटकारा पा सकत हैं। जी हां, दरअसल फ्रिज में 3 आसान फूड्स रखकर पाचन तंत्र को और मजबूत बनाया जा सकता है।

ये फूड्स सस्ते है लेकिन इससे फायदा काफी होता है। अच्छी हेल्थ की शुरुआत किचन से होती है। महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय, रोजाना के फूड्स से पेट को बैलेंस रखा जा सकता है। आइए जानते हैं उन तीन फूड्स के बारे में जिन्हें अगर आप फ्रिज में रखकर खाएंगे तो आपको उसका काफी फायदा मिलेगा।

1. घर का बना दही (Homemade Dahi): घर का ताजा दही नेचुरल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। इससे गट माइक्रोबायोम बैलेंस होता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे पाचन सुधारता है, गैस और ब्लोटिंग में राहत मिलती है और ये एसिडिटी को भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। कैसे इस्तेमाल करने को लेकर बात की जाए तो लंच में सादी दही लें या रात में छाछ बनाकर पिएं। हमेशा ताजा और घर का बना इस्तेमाल करें। 

2. भीगे हुए चिया सीड्स (Soaked Chia Seeds): चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है, जो आंतों में जेल बनाकर मल त्याग आसान करता है। यह कब्ज के लिए बेहद कारगर है। ये बॉवेल मूवमेंट स्मूद करता है। कब्ज और भारीपन दूर करता है। पेट को लंबे समय तक हल्का रखता है। रात में 1 चम्मच सीड्स पानी में भिगोकर फ्रिज में रखें। सुबह स्मूदी या दही में मिलाकर लें।

3. भीगे हुए ओट्स (Soaked Oats): ओट्स में बीटा-ग्लूकान फाइबर होता है, जो पाचन को धीरे-धीरे सुधारता है। यह कमजोर पेट वालों के लिए आदर्श है। इससे कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है। ये पेट को ठंडक देता है। एनर्जी लेवल बनाए रखता है साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करता है। रात में ओट्स पानी या दूध में भिगोकर रखें। सुबह ओवरनाइट ओट्स की तरह खाएं।

आप ये टिप्स अपना कर अपने पेट की कई समस्याओं को खत्म कर सकते हैं, लेकिन पाचन की समस्या एक दिन में नहीं ठीक होती, इसलिए रोजाना इनका सेवन जरूरी है। अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें: दुबई के दरवाजे तक पहुंचा इजरायल-ईरान संघर्ष, बुर्ज खलीफा को कराया खाली

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 23:01 IST