अपडेटेड 2 January 2026 at 16:44 IST
Winter Diet Tips: ठंड ज्यादा लगती है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे
Winter Diet Tips In Hindi: अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है, तो सर्दियों में डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी है। इन चीजों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने से शरीर अंदर से गर्म रहेगा और सेहत को भी गजब के फायदे मिलते हैं। सही खानपान के साथ खुद को सर्दी से स्वस्थ रखा जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में कई लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगने लगती है। हाथ-पैर ठंडे रहना, शरीर में सुस्ती, बार-बार ठिठुरन महसूस होना आम समस्या है। ऐसे में अगर डाइट का सही ध्यान रखा जाए, तो शरीर अंदर से गर्म रहता है और सेहत भी बेहतर बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि ठंड ज्यादा लगती है तो डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और उनसे क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
गुड़
सर्दियों में गुड़ खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। पाचन तंत्र को मजबूत करता है। खून की कमी दूर करने में मदद करता है। आप गुड़ को दूध, चाय या भुने चने के साथ खा सकते हैं।
घी
देसी घी सर्दियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। शरीर में गर्माहट बनाए रखता है। इम्युनिटी मजबूत करता है। जोड़ों के दर्द में राहत देता है। रोटी, दाल या खिचड़ी में थोड़ा सा घी जरूर शामिल करें।
सूखे मेवे
बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश सर्दियों में बेहद फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। ठंड से बचाव करने में मददगार साबित होता है। दिमाग और दिल को मजबूत बनाते हैं। सुबह खाली पेट भिगोए हुए बादाम खाना बेहतर होता है।
अदरक
अदरक की तासीर गर्म होती है। सर्दी-खांसी होने से बचाव करता है। शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार साबित होता है। पाचन को बेहतर करता है। अदरक की चाय या सब्जी में अदरक का इस्तेमाल करें।
तिल
तिल सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। शरीर में गर्मी बनाए रखने में मददगार साबित होता है। हड्डियों को मजबूत करता है। त्वचा को रूखेपन से बचाता है और स्किन को मॉइस्चर प्रदान करता है। तिल के लड्डू या तिल की चटनी खा सकते हैं।
बाजरा और मक्का
सर्दियों में बाजरा और मक्का का सेवन बहुत लाभकारी होता है। शरीर को लंबे समय तक गर्म रखता है। पेट देर तक भरा रहता है। कमजोरी दूर करने में मदद करता है और शरीर को अंदर से स्ट्रांग बनाने में मददगार साबित होता है। बाजरे की रोटी या मक्के की रोटी जरूर खाएं।
गर्म दूध और हल्दी
रात को हल्दी वाला गर्म दूध पीना सर्दियों में बेहद फायदेमंद है। शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इसके सेवन से नींद अच्छी आती है। साथ ही, इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सर्दियों में किन चीजों से करें परहेज?
- ज्यादा ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम पीने से बचाव करें।
- बहुत ज्यादा कच्चा या फ्रिज का खाना अवॉयड करें।
- खाली पेट ठंडी चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 16:44 IST