अपडेटेड 27 May 2024 at 22:31 IST
Ice Cream: आइसक्रीम खाने के हैं शौकीन? हो जाएं सावधान, मोटापे से कब्ज तक हो सकती हैं ये बीमारियां
गर्मियों में Ice Cream खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जिसमें कब्ज से मोटापा तक शामिल है।
Ice Cream Khane Ke Nuksaan: गर्मियों का सीजन आते ही क्या बच्चे क्या बड़े-बूढ़े हर किसी का मन आइसक्रीम खाने को मचल उठता है। वहीं तपती गर्मी से राहत पाने के लिए भी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने की क्रेविंग होने लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी को अपनी तरफ खींचने वाली आइसक्रीम सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक होती है। इसके ज्यादा सेवन से आपको मोटापे से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियों हो सकती हैं।
दरअसल, आइसक्रीम को पिजर्व रखने के लिए इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब आप इसका सेवन ज्यादा करने लगते हैं, तो यह शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। अगर आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो आपको इससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
आइसक्रीम खाने से होती हैं ये बीमारियां
तेजी से बढ़ता है वजन
आजकल लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, आइसक्रीम में दूध, फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें डाली जाती है, जो कैलोरी को बढ़ाने का काम करती हैं और इससे वजन बढ़ने लगता है।
डायबिटीज का बढ़ता है खतरा
आइसक्रीम खाने से डायबिटीज का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरीज के साथ-साथ शुगर की भी काफी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ाती है और साथ ही शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है।
पाचन तंत्र को बिगाड़ने का करती है काम
अगर आप आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइसक्रीम में फैट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जिससे लूज मोशन, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
इम्युनिटी होती है कमजोर
जो लोग आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करते हैं, उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसके ज्यादा सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
सर्दी-जुकाम का बढ़ता है खतरा
कई बार लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। ऐसे में आइसक्रीम खाने के बाद गर्म चीजें खाने से बचें। इससे शरीर का तापमान एकदम से बदल जाता है और फिर आपको सर्दी-जुकाम हो जाता है।
हार्ट अटैक होने का बढ़ जाता है खतरा
आइसक्रीम शरीर के लिए हानिकारक है। इसमें सैचुरेटेड और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 May 2024 at 21:59 IST