अपडेटेड 29 July 2023 at 15:57 IST

Flax Seeds: अलसी के छोटे-छोटे बीजों में छुपा है गुणों का खजाना, दूध के साथ करें सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

अलसी के छोटे-छोटे बीजों में गुणों का खजाना छुपा हुआ है। वहीं अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाए तो इसकी गुणवत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बीमारियों में ये काफी फायदेमंद होता है।

Benefits Of Flaxseed With Milk | Image: self

Benefits Of Flaxseed With Milk: हर घर की रसोई में कई ऐसी चीजें पड़ी होती है, जो खाने के साथ-साथ खूबसूरती को बढ़ाने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई पेरशानियों को दूर करने के बेहद काम आती हैं। इन्हीं में से एक अलसी के बीज भी हैं। इसके बीजों को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अलसी के छोटे-छोटे बीजों में गुणों का खजाना छुपा हुआ है। वहीं अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाए तो इसकी गुणवत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं अलसी को दूध के साथ लेने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढे़ं.....

  • कैसे किया जाता है अलसी का इस्तेमाल?
  • अलसी में पाए जाने वाले गुण
  • कौन सी बीमारी में काम आता है अलसी का सेवन?

कैसे किया जाता है अलसी का इस्तेमाल?

अलसी के बीजों का सेवन आज से नहीं बल्कि हाजारों सालों से किया जा रहा है। इसके फायदों का जिक्र आयुर्वेद में भी किया गया है। इसे तेल, साबुन, चटनी, लड्डू, पाउडर आदि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

अलसी में पाए जाने वाले गुण

अलसी के छोटे-छोटे बीजों में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिगनन समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं दूध में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन बी12 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। आइए जानते हैं इनका साथ में सेवन करने से किन बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। 

कौन सी बीमारी में काम आता है अलसी का सेवन?

  • अलसी के बीज और दूध का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बेहद काम आ सकता है। अलसी के बीजों में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम दूध के साथ मिलकर हड्डी और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है और साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • डायबिटीज मरीजों के लिए बड़े काम का है अलसी का बीज और दूध। इन दोनों का साथ में सेवन करने से शुगर के रोगियों को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल कर सकता है।
  • अलसी के बीज के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अलसी के बीजों में फाइबर पाया जाता है जो भूख को कंट्रोल करने में भी आपके बेहद काम आ सकता है।

    यह भी पढ़ें... Diabetes: क्या आपको भी डायबिटीज में चावल खाने और न खाने को लेकर है कंफ्यूजन, तो यहां जानें
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Flu Or Infection: आंखों में फ्लू और  इंफेक्शन में मामूली सा अंतर, ऐसे करें पता 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 July 2023 at 15:53 IST