अपडेटेड 24 February 2025 at 16:26 IST
Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
How do I remove fat from my liver? फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
How do I remove fat from my liver? फैटी लिवर की समस्या आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में बता दें कि इसके वजह से कुछ लक्षण भी नजर आते हैं, जिनसे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में यदि कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
फैटी लिवर को ठीक करने का तरीका
- बता दें कि जब व्यक्ति ज्यादा थकान महसूस करता है या उसकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है तो यह फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। इसके कारण व्यक्ति जल्दी सर्दी, जुकाम, खांसी आदि चपेट में आने लगता है। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति के पेट में दर्द होता है तब भी फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से समस्या को दूर किया जा सकता है।
- आप अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि चुकंदर के सेवन से न केवल खून की कमी को दूर किया जा सकता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले विटामिंस लिवर के लिए भी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं।
- यदि डाइट में हल्दी और काली मिर्च के पानी को जोड़ा जाए तो इससे न केवल फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि इन दोनों की अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो फैटी लिवर की दिक्कत को कम कर सकते हैं।
- बता दें कि यदि कच्ची लहसुन की कुछ कलियों का सेवन किया जाए तब भी फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप खाली पेट लहसुन की कलियों को चबाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 February 2025 at 16:26 IST