अपडेटेड 15 August 2024 at 18:49 IST
फैटी लिवर में क्या-क्या परहेज करना चाहिए? समय रहते जान लें...
fatty liver mein kya parhej karna chahiye: यदि आपको फैटी लिवर की समस्या हो गई है तो ऐसे में जानते हैं किन चीजों से परहेज जरूरी है।
What foods help cure fatty liver? लिवर हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है। जब भी जरूरी अंगों की बात आती है तो किडनी, फेफड़े, दिल, दिमाग के साथ-साथ लिवर को भी गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर भी हमारा बीमार हो सकता है। वहीं लिवर को भी कई समस्याएं हो सकती हैं। आज हम बात कर रहे हैं फैटी लिवर की। यह एक बीमारी है। हालांकि यदि सेहत का थोड़ा सा ख्याल रखा जाए तो इस बीमारी को खत्म भी किया जा सकता है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या होती है तो किन चीजों का परहेज करना चाहिए, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फैटी लिवर होने पर किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
क्या है फैटी लिवर?
जब लिवर में वसा जमने लगता है तो फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे से ग्रस्त इस समस्या का ज्यादा शिकार होते हैं। फैटी लीवर होने पर जो वसा जमता है वह लिवर में सूजन पैदा करता है जिससे पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ये समस्या आपके मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है।
फैटी लिवर होने पर क्या न खाएं?
फैटी लिवर से ग्रस्त रोगियों को वसा युक्त भोजन नहीं करना चाहिए। वसा युक्त खाना लिवर को और प्रभावित कर सकता है। वही डॉक्टर भी उनकी डाइट से चिकाई निकाल देते हैं। फैटी लिवर के दौरान तले हुए खाद्य पदार्थ, अंडे की पीली जर्दी, साबुत दालें, फाइबर युक्त अनाज, ज्यादा नमक, बेकिंग सोडा, पापड़, चटनी, अचार आदि को अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 18:49 IST