अपडेटेड 22 June 2024 at 15:31 IST
सुबह उठकर करेंगे ये काम तो पिघल सकती है पेट की चर्बी, जानें मोटापे से लड़ने के आसान तरीके
How to get rid of obesity fast? वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है वरना व्यक्ति को डायबिटीज (Diabetes), थायरॉइड आदि गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
What burns fat naturally? आजकल बैली फैट की समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या खराब जीवन शैली, हारमोंस के असंतुलन, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना आदि के कारण हो सकती है। ऐसे में बता दें, मोटापा व्यक्ति को डायबिटीज (Diabetes), थायरॉइड आदि गंभीर बीमारियों का शिकारी बना सकता है।
इसके अलावा पीसीओएस (PCOS Problem) जैसी समस्याएं भी महिलाओं को हो सकती है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएं जो आपके वजन को नियंत्रित (How to control weight?) कर सकते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
वजन को कम करने के लिए क्या करें?
- यदि सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन किया जाए तो इससे न केवल वजन को कम करने में मदद मिल सकती है बल्कि मेटाबॉलिज्म और पाचन दोनों को तंदुरुस्त भी बनाया जा सकता है। ध्यान रहे ज्यादा तेज गर्म पानी आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में गुनगुने पानी को जोड़ सकते हैं।
- आप अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को जोड़कर भी वजन को कम कर सकते हैं। आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो 30 से 40 मिनट पैदल भी चल सकते हैं। ऐसा करने से भी कैलोरी को बर्न किया जा सकता है।
- यदि डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को जोड़ा जाए तो इससे भी काफी हद तक फिट रहा जा सकता है। हालांकि आप डाइट में कार्ब्स और फैट्स को जोड़ना न भूलें। संतुलित आहार के सेवन से मोटापा दूर हो सकता है। रोटी या चावल के ज्यादा सेवन से बचने के लिए आप फल, सब्जी या सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
- पर्याप्त नींद न लेने से भी अक्सर व्यक्ति मोटापे का शिकार हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे भी फिट रहने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें - डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 June 2024 at 15:31 IST