Face Scrub For Winters: सर्दियों में ट्राई करें ये फेस स्क्रब, चेहरे पर आ जाएगा गजब का निखार
Face Scrub For Winters: विंटर सीजन में स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए आपको इन फेस स्क्रब का सहारा लेना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Face Scrub For Winters: सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण स्किन ड्राई और खुरदरी हो जाती है, जिस कारण चेहरे पर डलनेस और डार्क स्पॉट्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में स्किन के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। आप इन स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए भले ही कई तरह के मार्केट बेस्ड केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा ले लें, लेकिन कई बार इनकी वजह से स्किन धीरे-धीले डल होने लगती है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- सर्दियों में स्किन हो जाती है बेजान?
- क्या आप करते हैं स्किन को एक्सफोलिएट?
- यहां जानिए बेस्ट विंटर फेस स्क्रब
ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें। जिसके लिए आपको नेचुरल स्क्रब की जरूरत होगी। ये स्क्रब बाजार में भी मिल जाएंगे लेकिन इसकी वजह से आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आपको घर पर ही कुछ नेचुरल फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए। आइए जानते हैं इन फेस स्क्रब के बारे में।
कॉफी स्क्रब और कोकोनट ऑयल
कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और नारियल का तेल स्किन को अंदर से नरिश करने का काम करता है। ऐसे में स्किन को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करने के लिए आप कॉफी पाउडर और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कॉफी चेहरे की डेड स्किन और ब्लैकहेड्स को एक्सफोलिएट करने का काम करती है। इसमें कैफीन होता है जो स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद और नारियल के तेल की 2-3 बूंद मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगााकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से स्किन को रगड़ें। इससे चेहरे की डलनेस भी कम हो जाएगी और चेहरे पर निखार भी आएगा।
एलोवेरा और शहद स्क्रब
इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे मिलाकर फेस पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन अंदर से साफ हो जाएगी। स्किन पर जमा डर्ट और ऑयल अच्छी तरह से रिमूव हो जाएगा और स्किन सॉफ्ट होकर शाइन करने लगेगी।
ये भी पढ़ें : Acne Problem: चेहरे पर हो गए हैं अनगिनत मुंहासे! पीना शुरू कर दें ये ड्रिंक्स, तुरंत दिखने लगेगा असर
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 November 2023 at 23:06 IST