अपडेटेड 5 January 2024 at 23:22 IST
Eye Twitching: शुभ-अशुभ या किसी बीमारी का संकेत, क्या होता है आंखों का फड़कना? जानें पूरी डिटेल
अक्सर लोग आंखों के फड़कने को शुभ और अशुभ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शरीर में होने वाली दूसरी परेशानियों का संकेत भी हो सकता है।
Reason Of Eye Twitching: वैसे तो आंखों का फड़कना बेहद आम बात है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अंधविश्वास और ज्योतिष से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ शुभ-अशुभ ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। तो चलिए आंखों के फड़कने के पीछे के वैज्ञानिक कारणों के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें…
- आंख फड़कते ही सताने लगता है शुभ अशुभ का डर?
- आंखों का फड़कना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं?
- क्यों फड़कती हैं आंखें?
- आंखों के फड़कने पर क्या करें?
आंख फड़कते ही सताने लगता है शुभ अशुभ का डर?
आंखों का फड़कना बेहद ही आम बात है, लेकिन आज भी ऐसे लोग है जो इसे ज्योतिष से और अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं। जैसे ही आंखों का फड़कना शुरू होता है लोगों के मन में कौतूहल शुरू हो जाती है कि अब क्या शुभ या अशुभ होने वाला है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं या फिर ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताते हैं।
कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं आंखों का फड़कना?
लोगों में ये धारण का आंख फड़कने का मतलब हैं कि कुछ शुभ या फिर अशुभ ही होगा, लेकिन ये कोई धार्मिक नहीं, बल्कि ये एक प्राकृतिक प्रोसेस हैं। ये हेल्थ से रिलेटेड कई सारी वजहों से हो सकता है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
स्ट्रेस
आंखों के फड़कने का कारण स्ट्रेस भी होता है। दरअसल, जब इंसान किसी स्ट्रेस में होता है तब उसकी बॉडी भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देने लगती है। ऐसे में आंखों का फड़कना स्ट्रेस का संकेत भी हो सकता है।
आंखों में हो सकती है परेशानी
आंखों के फड़कने की वजह आंखों में तनाव, स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताना और चश्में का नंबर बढ़ना भी हो सकता है।
एलर्जी
जिन लोगों को आंखों में किसी तरह की एलर्जी होती है, उनकी आंखों में खुजली और पाने आने के साथ ही फड़कना भी एक समस्या होती है। न कि ये शुभ या अशुभ होने का संकेत होता है।
क्यों फड़कती हैं आंखें?
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आंखें क्यों फड़कती हैं। दरअसल, जब इंसान के खाने में मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है, तब ये समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको अपने डाइट में मैग्नीशियम युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
आंखों के फड़कने पर क्या करें?
कैफीन का सेवन कम से कम करें
आंखों के फड़कने की एक वजह ज्यादा कैफीन का सेवन भी हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें की आप कैफीन का सेवन कम से कम करें।
आंखों पर मारे ठंडे पानी की छींटे
अगर आपकी आंखें लगातार फड़क रही है, तो आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें, ठंडा पानी ब्लड वेस्लस को संकुचित करने का काम करती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो बर्फ का टुकड़ा भी आंखों पर लगा सकते हैं। इससे भी आंखों का फड़कना बंद हो जाता है।
करें आंखों की एक्सरसाइज
इसके अलावा आप आंखों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आंखों को जोर से मीचें और फिर बिना खोले ढीला छोड़ें। आंखें खोलने से पहले इस प्रोसेस को 4 से 5 बार दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 23:22 IST