अपडेटेड 5 August 2023 at 11:49 IST

Eye Flu: क्या वाकई में काला चश्मा पहनने से नहीं होता आई फ्लू? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

आई फ्लू से बचने के लिए लोग दवाई के साथ-साथ काला चश्मा भी पहन रहे हैं, लेकिन क्या आपको भी लगता है कि चश्मा पहनने से आई फ्लू नहीं होता। जानें क्या है सच्चाई?

Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu | Image: self

Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu: इन दिनों दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई का कहर देखने को मिल रहा हैं। बच्चे हों या फिर बड़े हर कोई इसका शिकार हो रहे हैं। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लोग दवाई के साथ-साथ काला चश्मा भी पहन रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि काला चश्मा पहनने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं क्या वाकई में काला चश्मा पहनने से आई फ्लू से बचा जा सकता है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • आई फ्लू के लक्षण?
  • आई फ्लू से कैसे करें बचाव?
  • क्या काला चश्मा पहनने से नहीं होता आई फ्लू?

आई फ्लू के लक्षण?

  • आंखें लाल हो जाती हैं।
  • आंखों में पानी आने लगता है।
  • आंखों में जलन होने लगती है।
  • आंखों से साफ नहीं दिखता। 
  • पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है।
  • आंखों में अजीब तरह की चुभन और सूजन आ जाती है।
  • आंखों से पानी आने के साथ खुजली शुरू हो जाती है।

आई फ्लू से कैसे करें बचाव?

  • थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें।
  • आंखों को बार-बार न छुएं।
  • अपने आसपास सफाई रखें।
  • अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।
  • अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
  • टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

क्या काला चश्मा पहनने से नहीं होता आई फ्लू?

आई फ्लू इन दिनों देश के कई राज्यों में काफी तेजी से फैल रहा है। ये एडेनोवायरस के संक्रमण से होने वाली एक बीमारी है। इससे संक्रमित मरीज की आंखों में दर्द, लालिमा और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में इस बीमारी में डॉक्टर काले रंग का चश्मा लगाने की सलाह देते हैं, क्योंकि चश्मा लगाने के बाद व्यक्ति अपनी आंखों को बार-बार छू नहीं पाता है और आंख रगड़ने और आंखों में धूल-मिट्टी जाने का खतरा भी कम हो जाता है जिसकी वजह से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन चश्मा लगाने से आई फ्लू ठीक होने में कोई संबंध नहीं है। 

यह भी पढ़ें... Eye Flu: लार से भी ठीक होता है आई फ्लू? आपके घर में भी फैला है इनफेक्शन तो जान लीजिए सच्चाई

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Eye Flu ठीक होने के बाद कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना....

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 August 2023 at 11:49 IST