अपडेटेड 22 August 2023 at 12:27 IST
Sprouts: क्या आप भी रोजाना खाते हैं स्प्राउट्स? तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
बहुत से लोगों को सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप इसे खाने का सही तरीका जानते हैं। नहीं तो चलिए जानते हैं स्प्राउट्स खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Sprouts Khane Ka Sahi tarika Kya Hai: स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है जिसे खाने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं, लेकिन क्या आप इसे खाने का सही तरीका जानते हैं। अगर आप अंकुरित अनाजों के सेवन का सही तरीका नहीं जानते हैं तो आपको इसका फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। ऐसे में आइए जानते हैं स्प्राउट्स को कैसे खाना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- स्प्राउट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- स्प्राउट्स खाने के फायदे?
- कैसे खाएं स्प्राउट्स?
स्प्राउट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
स्प्राउट्स कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पूरे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इसमें विटामिन A, B, C और E जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, वहीं इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो वेट लॉस में मददगार साबित होता है।
स्प्राउट्स खाने के फायदे?
स्प्राउट्स शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ विभिन्न आंगों के कार्यों में योगदान देता हैं। ये बीमारी से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। स्प्राउट्स खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है, कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करता है, आंखों के लिए अच्छा माना जाता है, वजन घटाने में मददगार होता है, पेट और बाल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के अलावा भी और भी कई चीजों को फायदा पहुंचाता है।
कैसे खाएं स्प्राउट्स?
हर किसी का स्प्राउट्स खाने का अपना अलग तरीका होता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे कच्चा खाना ही पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये तरीका बिल्कुल गलत है। हाल ही में हुए रिसर्च में पाया गया है कि कच्चा स्प्राउट्स खाना हाई रिस्क फूड है। कच्चे स्प्राउट्स खाने से हमें कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, ऐसे में हमें इन्हें पकाकर खाना चाहिए। इसे दो तरह से पकाया जा सकता है।
पहला= स्प्राउट्स को नमक के पानी में 5 मिनट उबाल लें और फिर खाएं।
दूसरा= एक पैन में थोड़ा तेल डालें और इसके गर्म होने पर स्प्राउट्स को डालें और फिर इसमें नमक डालें। 5 मिनट के गैस बंद करें और खाएं।
यह भी पढ़ें... भारतीय भूमि से सीधे होगा कैलाश पर्वत का दर्शन, दुनिया का वह तीर्थ जो हिंदू-जैन-बौद्ध सबके लिए पूजनीय!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 August 2023 at 12:26 IST