अपडेटेड 6 November 2023 at 11:38 IST

Mushroom: सर्दियों में खाएं मशरूम, वेट लॉस के साथ ये बीमारियां होंगी दूर, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे

Winter हो या Summer हर मौसम में मशरूम की सब्जी को बड़े ही चाव से खाया जाता है। यह टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए इसके फायदे जानते हैं। 

Mushroom Ke Fayde image- freepik | Image: self

Mushroom Ke Fayde: मशरूम अपने नाम से कम बल्कि अपने टेस्ट और पोषक तत्वों के लिए ज्यादा जाना जाता है। ये एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे हो या बड़े सभी बहुत ही चाव से खाते हैं और खास बात यह है कि यह हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। हालांकि इसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मशरूम वेट लॉस के साथ-साथ कई बीमारियों में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए आज इसी के बारे में बात करते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • मशरूम में पाए जाने वाले पोषक गुण?
  • मशरूम की तासीर कैसी होती है?
  • मशरूम के क्या-क्या फायदे हैं? 

मशरूम में पाए जाने वाले पोषक गुण?

अपने टेस्ट से सभी को अपना दीवाना बनाने वाला मशरूम कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, कॉपर, आयरन, विटामिन, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इसके स्वाद के साथ-साथ इसे फायदों से भी भरपूर बनाने का काम करता है। 

मशरूम की तासीर कैसी होती है?

मशरूम की तासीर वैसे तो ठंडी होती है, लेकिन इसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। क्योंकि इस दौरान लोगों को मजबूत इम्युनिटी की ज्यादा जरूरत होती है, जो मशरूम के खाने से होती है। 

मशरूम के क्या-क्या फायदे हैं? 

वेट लॉस के लिए
आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करें। यह वजन कम करने में बहुत ही मददगार साबित होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मेटाबॉलिज्म के प्रोसेस को तेज करता है, जिसकी वजह से वजन कम होता है। 

इन्युनिटी के लिए
सर्दियों के सीजन में अक्सर लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और इसकी वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको विंटर में अपनी डाइट में मशरूम शामिल करना चाहिए। यह इम्युनिटी को मजबूत और बूस्ट करने का काम करता है। 

शुगर कंट्रोल करने के लिए
मशरूम में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है। ऐसे में जो डायबिटीज के मरीज है उन्हें मशरूम की सब्जी जरूर खानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Constipation: क्या आपको भी टॉयलेट में बहाना पड़ता है पसीना? इन घरेलू नुस्खों से जड़ से खत्म होगा कब्ज

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Water Chestnut: सिंघाड़े के सिर्फ फायदे ही नहीं कई नुकसान भी हैं, इन परेशानियों में भूलकर भी न खाएं

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 November 2023 at 11:36 IST