अपडेटेड 6 October 2023 at 11:18 IST

Chhuara Benefits: दूध के साथ इस तरह खाएं छुहारा, हेल्थ से ब्यूटी तक; मिलेंगे जबरदस्त फायदे

हर घर में इस्तेमाल किए जाने वाले छुहारे के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे अपनी डाइट में  जरूर शामिल करें। क्योंकि इसके सेवन से अनगिनत फायदे होते हैं। 

Chhuara With Milk Eating Benefits image- freepik | Image: self

Chhuara With Milk Eating Benefits: लगभग सभी घरों में छुहारे का इस्तेमाल ड्राई फ्रूट्स के रूप में किया जाता है। आमतौर पर इसे सूखा और स्वीट डिशेज जैसे खीर, सेवईया और गुझियां जैसी चीजों के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारें में जानते हैं। दरअसल इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाता है, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं दूध के साथ छुहारा खाने से होने वाले फायदों के बारे में। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • दूध में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं?   
  • दूध के साथ छुहारा खाने से कौन से फायदे होते हैं?

छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

छुहारा कई सारे लाभकारी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन B6 और कॉपर शामिल होते हैं।

दूध में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं?

यह बात तो सभी जानते हैं कि दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, लेकिन इसके अलावा इसमें कैल्शियम और विटामिन B2,विटामिन A, D, K और E सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन और कई खनिज और वसा के साथ ऊर्जा भी होती है। यही वजह है कि दूध को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है और रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह भी जाती है। 

दूध के साथ छुहारा खाने से कौन से फायदे होते हैं?

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए
अगर कोई व्यक्ति उठते-बैठते हड्डियों के चटकने से परेशान हो तो उसे रोजाना नियमित रूप से दूध में छुहारे भिगोकर खाना शुरू कर देना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होंगी और कुछ ही दिन में इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

तेज दिमाग के लिए
छुहारे और दूध का कॉम्बिनेशन दिमाग का विकास तेजी से होता है और यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

पाचन तंत्र के लिए
दूध में छुहारा भिगोकर खाना पेट के लिए अच्छा होता है। छुहारे में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है। 

एनीमिया
अक्सर महिलाएं एनीमिया की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में जिस भी व्यक्ति में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो उसे रोजाना दूध में छुहारा भिगोकर खाना चाहिए। डॉक्टर्स भी छुहारे और दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। 

डायबिटीज
दूध और छुहारा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। छुहारे और दूध के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। 

यह भी पढ़ें... Sugar Free Fruits: डायबिटीज में बिंदास होकर खाएं ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Lauki Juice: डायबिटीज से वेट लॉस तक के लिए बड़े काम का है लौकी का जूस, कई बीमारियां होती हैं छूमंतर

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 October 2023 at 11:16 IST