अपडेटेड 15 January 2024 at 11:42 IST
Health Care Tips: पानी में रोजाना उबालकर पी लें बस ये एक चीज, सेहत को होंगे हैरान कर देने वाले फायदे
Health Care Tips: अगर आप खुद को तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह पानी में ये एक चीज उबालकर जरूर पीनी चाहिए।
Health Care Tips: सेहतमंद रहने के लिए कई लोग सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करते हैं। गर्म पानी सेहत को कई तरह से फायदे देने का काम करता है। हालांकि अगर आप रोजाना सुबह पानी में तेज पत्ता उबालकर पीएंगे तो आपको इसके कई अनगिनत हैरान कर देने वाले फायदे होंगे।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- सेहत को रखना है दुरुस्त?
- रोजाना सुबह पिएं गर्म पानी
- बस पानी में उबाल ले ये चीज
दरअसल, भारतीय रसोईघर में आसानी से मिलने वाले तेजपत्ते में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में अगर आप इसे पानी में उबालकर पीते हैं तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ पेट से जुड़ी कई समस्याओं का भी समाधान करेंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं कि आप इसे किस तरह से तैयार कर सकते हैं।
तेजपत्ता का पानी कैसे बनाएं
तेजपत्ते का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले ताजे तेजपत्ते की कुछ पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को अच्छे से धोकर एक गिलास पानी में उबाल लें। 5 से 10 मिनट तक इन्हें पानी में उबालने के बाद गैस बंद कर दें और पानी को हल्का ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू और अदरक का रस मिलाकर पी लें।
तेजपत्ते का पानी पीने के फायदे
- अगर आप रोजाना पानी में तेज पत्ता उबालकर पीते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तेजपत्ते का पानी भूख को कम करता है और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
- तेजपत्ते में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से तेजपत्ते का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है।
- अगर आप रोजाना तेजपत्ते का पानी पीते हैं तो ये आपकी पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कब्ज, अपच को दूर करने का भी काम करता है।
- अगर आप दिनभर काफी सुस्त महसूस करते हैं तो तेजपत्ते का पानी आपके काफी काम आ सकता है। ये शरीर में एनर्जी देकर आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
- इसके अलावा अगर आप पानी में तेजपत्ता उबालकर पीते हैं ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में काफी हद तक कारगर साबित होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 January 2024 at 11:42 IST