अपडेटेड 17 May 2024 at 17:10 IST
Lunch Tips: लंच में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, तेजी से बढ़ने लगता है वजन; होती हैं ये परेशानियां
दोपहर के खाने यानी Lunch में कई लोग भारतीय खाने की बजाय बाहर मिलने वाले फूड्स खाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां होने लगती है।
Lunch Me Kya Nahi Khana Chahiye: हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हालांकि सुबह और दोपहर का खानी ये दोनों हमारी मील का अहम हिस्सा होता है, जो पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक रखने और दुरुस्त रखने का काम करता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट और लंच में आपका क्या शामिल कर रहे है, यह बहुत महत्वपूर्ण होता है।
दरअसल, कई लोग दोपहर के खाने में भारतीय और घर के खाने की बजाय बाहर का फास्ट फूड या अनहेल्दी खाना खाना ही पसंद करते हैं, जिसमें पिज्जा, बर्गर, पास्ता जैसी चीजें शामिल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोपहर में इन चीजों को खाने वजन काफी तेजी से बढ़ता है और साथ ही कई अन्य समस्या भी परेशान करने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि लंच में किन चीजों को खाने से अवॉइड करना चाहिए।
लंच में आप भी खाते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं कई नुकसान
तला-भुना और मसालेदार
दोपहर के मील में तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। ये चीजें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। इसकी जगह आपको पौष्टिक चीजों जैसे कि रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद का सेवन करना चाहिए।
फ्रूट्स खाने से बचें
कई लोग वेट लॉस जर्नी पर होते हैं, ऐसे में वह दोपहर में सिर्फ फ्रूट्स खाते हैं। वैसे तो फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन दोपहर में सिर्फ फ्रूट्स खाना सेहते के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, खाने से पहले या बाद में फलों का सेवन करने से पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में दोपहर में फलों को खाने से बचें।
पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड
कई बार लोगों का खाने का मन नहीं होता है, तो वह लंच में प्रोसेस्ड या पैक्ड फूड्स का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। हालांकि सेहत के लिहाज से देखा जाए तो पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन किसी भी समय में नहीं करना चाहिए। यह न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है।
जंक फूड कर सकता है बीमार
जंक फूड को किसी भी समय में खाया जाए यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और वजन बढ़ाने का काम करता है, लेकिन अगर आप इसे लंच में हेल्दी फूड्स की बजाय खाते हैं, तो यह काफी तेजी से वजन को बढ़ाने लगता है।
मिठाइयां
लंच में मिठाइयां नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में कैलोरी इनटेक बढ़ता है, जो डायबिटीज का कारण बन सकता है। आपको लंच में लो कैलोरी डाइट ही लेनी चाहिए।
रात का बचा खाना
अक्सर लोग का रात बचा हुआ खाना फ्रिज में रख देते हैं और इसे अगले दिन खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही इससे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 May 2024 at 16:07 IST