अपडेटेड 12 August 2024 at 22:29 IST

Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट में कहीं आप तो नहीं खाते हैं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Breakfast: स्वाद के चक्कर में हम सभी लोग नाश्ते में अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्रेकफास्ट में किन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए।

Breakfast | Image: Freepik

Best Breakfast Food For Health: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते और भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बीच अक्सर काफी लोग नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना बहुत ही गलत होता है। दरअसल, सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम और जरूरी मील होता है, क्योंकि रातभर सोने के बाद शरीर को सुबह पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए, लेकिन कई बार लोग नाश्ते में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नही होता है।

दरअसल, एक संतुलित और पौष्टिक नाश्ता हमें पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव बनाए रखने में काफी मदद करता है। यह व्यक्ति के सोचने और समझने की झमता को बढ़ावा देने का काम करता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करना चाहिए। वहीं कुछ चीजों को भूलकर भी नाश्ते में नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि ब्रेकफास्ट में किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में क्या नहीं खाना चाहिए?

तला-भुना
सुबह नाश्ते में तला-भुना खाना जैसे कि पराठा, पूड़ी और चिप्स जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र पर दबाव बना सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मीठी चीजें
ब्रेकफास्ट में मीठी चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रोसेस्ड और फास्ट फूड
नाश्ते में भूलकर भी प्रोसेस्ड और फास्ट फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, नूडल्स जैसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इनमें नमक के साथ-साथ कैलोरी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट के लिए बहुत ही नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

फलों का जूस
ब्रेकफास्ट में फलों के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि उसे बनाने के दौरान उसमें मौजूद कई सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जूस पीने से वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में नाश्ते में फलों के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… कैल्शियम की कमी ने हड्डियों का कर दिया बुरा हाल, डाइट में करें शामिल न्यूट्रिशन से भरपूर इन 5 चीजें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 22:29 IST