अपडेटेड 15 June 2023 at 19:48 IST
Diabetes Control Tips: शुगर के हैं मरीज, तो खाने की इन चीजों पर रखें ध्यान, तेजी से कम होगा डायबिटीज!
आजकल बेहद आम हो चुकी डायबिटीज की बीमारी कई बार काफी घातक साबित हो सकती हैं। ऐसे में शुगर के मरीजों अगर इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो तेजी शुगर कंट्रोल होगा।
Sugar Control Diet: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लोग कई सारी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। आजकल ये सबसे आम बीमारी हो चुकी है, लेकिन ये आम बीमारी कई बार काफी जानलेवा भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है तो आपको अपनी सेहत का सही तरीके से ध्यान रखना होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए।
क्या आप भी कुछ भी खा लेते हैं?
दरअसल, अगर आप एक भी गलत चीज खा लेते हैं तो ऐसे में एकदम से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है जिसके कारण आपकी हालत बहुत खराब भी हो सकती है। इसलिए आपको केवल वही चीजें खानी चाहिए जो शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों को बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है। यह चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं।
डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें ये चीजें
- फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चिया सीड्स डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होते हैं। आप इसका सेवन दही, स्मूदी जैसी बहुत सारी चीजों के साथ कर सकते हैं, साथ ही फिर इसका सेवन एक स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है।
- हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। उन्हीं में शामिल ब्रोकली डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक लोड भी काफी कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें... Health Tips: एक साथ रोटी और चावल खाने वाले हो जाएं सावधान, कई बीमारियों को दे रहे हैं दावत
- सब्जियों में तड़के के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाली मेथी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में काफी मददगार होती है। मेथी के बीजों में सॉल्युबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते है। इसके सेवन के लिए इसे रात में पानी में भिगों दें और सुबह खाली पेट उस पानी को पी लें। इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 June 2023 at 19:46 IST