Dengue Symptoms: शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें भूल; हो सकता है डेंगू

डेंगू बहुत ही आम लेकिन खतरनाक बीमारी है। इसके होने पर कई बार लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसे में अगर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज न करें।

डेंगू के लक्षण | Image: Freepik

Dengue Symptoms In Body: बारिश के सीजन में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां लोगों को खूब अपना शिकार बनाती है। मच्छरों के संक्रमण से होने वाली बीमारी में से एक डेंगू बुखार भी है, जो कई बार जानलेवा साबित होती है। यह एडिस मच्छर के काटने से होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी बॉडी में कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो भूलकर भी उसे नजरअंदाज ने करें। यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।  

दरअसल, मानसून का सीजन मच्छरों और बैक्टीरिया के पनपने के लिए अच्छा होता है। ऐसे में इस मौसम में डेंगू मच्छर का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। एडिस मच्छर के काटने से होने वाले इस जानलेवा इंफेक्शन के लक्षण 4 से 6 दिनों में ही शरीर में नजर आने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके डेंगू के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके।

डेंगू होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण

डेंगु बुखार होने पर व्यक्ति को सिरदर्द, बदन दर्द और तेज पेट दर्द हो सकता है। यह समस्या किसी अन्य परेशानी के कारण भी हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

सांस लेने में दिक्कत
अगर किसी व्यक्ति को बुखार के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो यह डेंगू का लक्षण हो सकता है। ऐसे में तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ व्यक्ति को सीने में दर्द, छाती में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती है।

उल्टी आना
अगर किसी व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी और उल्टी भी आ रही है, तो यह डेंगू के लक्षण हैं। अगर आपको बार-बार उल्टी आ रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह लें।

सुस्ती और बेचैनी
बुखार के साथ सुस्ती, बेचैनी और आलस महसूस हो रहा है। तो यह भी डेंगू के लक्षणों में से एक है। इस स्थिति में बेचैनी, घबराहत और हार्ट बीट तेज होने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

नाक से खून आना
डेंगू होने पर व्यक्ति को मसूड़ों और नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति होती है। ऐसे में बिना देर किए मरीज को अस्पताल लेकर जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Laung Ke Fayde: इस अंग की कमजोरी से जूझ रहे हैं पुरुष, तो इस तरह करें लौंग का सेवन; समस्या होगी दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 July 2024 at 17:29 IST