अपडेटेड 28 July 2023 at 15:28 IST

Dengue Fever Types: कौन-कौन से होते हैं डेंगू बुखार, जानें इससे बचने का तरीका

डेंगू बुखार के बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन ये कितने प्रकार का होता है इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं इसके प्रकार और बचाव के बारे में।

Dengue Fever Types And Prevention | Image: self

Dengue Fever Types And Prevention: मानसून के सीजन में एक तरफ जहां वायरल, फ्लू और इंफेक्शन जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं, तो वहीं दूसरी तरह बरसात के पानी में पनपने वाले मच्छर डेंगू बुखार फैलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कौन से मच्छर के काटने से होता है और कितने प्रकार का होता है, नहीं तो चलिए आज आपको डेंगू के प्रकार और बचाव के बारे में बताते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • कौन से मच्छर के काटने से होता है डेंगू बुखार?
  • डेंगू बुखार कितने प्रकार का होता है?
  • डेंगू बुखार से कैसे करें बचाव?

कौन से मच्छर के काटने से होता है डेंगू बुखार?

इन दिनों कई राज्यों में डेंगू बुखार के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ये मच्छर बारिश के पानी में पनपने वाले एडीज इजिप्टी मच्छर नाम के मच्छर के काटने से होता है। यह एक खास तरह का मच्छर होता है।

डेंगू बुखार कितने प्रकार का होता है?

मानसून के सीजन में डेंगू बुखार के बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेंगू बुखार कितने प्रकार का होता है नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। बता दें कि डेंगू बुखार तीन तरह के होते हैं। साधारण डेंगू, हैमरेजिक डेंगू, शॉक सिंड्रोम डेंगू। ये तीनों ही डेंगू के प्रकार हैं और इनके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं डेंगू बुखार से बचाव के बारे में।

डेंगू बुखार से कैसे करें बचाव?

  • डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई रखें।
  • कूलर, टंकी को समय-समय पर साफ करते रहें। 
  • घर के किसी भी कोने और गमलों में पानी जमा न होने दें। 
  • डेंगू से बचने के लिए फुल स्लीव्स कपड़े पहनें।
  • दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। अपनी डाइट में लिक्विड को अधिक शामिल करें।
  • फास्ट फूड, जंक फूड आदि से दूरी बनाकर रखें। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। अच्छी नींद लें और स्ट्रेस फ्री रहें।

    यह भी पढ़ें... Mosquito Diseases: मच्छरों के काटने पर होती हैं ये खतरनाक बीमारियां, लापरवाही बरतने पर जा सकती है जान!  
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Eye Flu: तेजी से फैल रहा आई फ्लू इनफेक्शन, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव का तरीका

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 July 2023 at 15:27 IST