अपडेटेड 6 October 2023 at 12:13 IST

Dengue Fever: प्लेटलेट्स हो जाएं कम, तो न घबराएं; इन चीजों के सेवन से तेजी से होगा सुधार

डेंगू बुखार के कारण अगर प्लेटलेट्स कम हो गई हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं हैं। बस डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें, बहुत ही तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ने लगेंगे। 

Platelets For Dengue Fever image- freepik | Image: self

Platelets For Dengue Fever: इन दिनों काफी तेजी से डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों से लगातार डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। यह एक गंभीर बुखार होता है। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है, क्योंकि इस बुखार में प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम होने लगती हैं, जिसकी वजह से कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है बस अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना है, जो बहुत ही तेजी से प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • प्लेटलेट्स क्या होता है?
  • प्लेटलेट्स कम होने के क्या लक्षण होते हैं?
  • प्लेटलेट्स को कैसे बढ़ाएं?

प्लेटलेट्स क्या होता है?

प्लेटलेट्स हमारे शरीर की ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो डैमेज टिश्यू को ठीक करने के साथ ही ब्लीडिंग को रोकने का काम करती हैं। प्लेटलेट्स ब्लड में एलेमेंट्स मौजूद होते हैं, जो पानी के समान द्रव और कोशिकाओं से बने होते हैं। 

प्लेटलेट्स कम होने के क्या लक्षण होते हैं?

अगर किसी व्यक्ति को डेंगू, मलेरिया, डायफाइड, चिकनगुनिया जैसी मच्छर से काटने वाली बीमारी है तो उनमें प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है। ऐसे में सही समय पर इसके लक्षण देखकर इसकी पहचान करें और इलाज कराएं, क्योंकि प्लेटलेट्स की कमी के कारण कई बार इंसान की जान भी चली जाती है। 

लक्षण

  • प्लेटलेट्स की कमी होने पर बॉडी पर भूरे, लाल और जामुनी रंग के निशान हो सकते हैं।
  • लाल और जामुनी रंग के छोटे-छोटे रैश हो सकते हैं।
  • नाक से ब्लीडिंग होना।
  • मसूढ़ों से ब्लीडिंग होना।
  • लंबे समय तक घावों से खून बहते रहता है।
  • पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होना।
  • मलाशय के माध्यम से ब्लड आना।
  • मल में ब्लड आना।
  • यूरिन में ब्लड आना।

प्लेटलेट्स को कैसे बढ़ाएं?

नारियल पानी
प्लेटलेट्स की कमी होने पर मरीज के शरीर के हाइड्रेट रखें। इसके लिए नारियल पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। जिस भी व्यक्ति को डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी हो उन्हें रात में खाना खाने के बाद दो-तीन घूंट नारियल पानी पीला दें तो रातों-रात मरीज की प्लेटलेट्स काउंट में तेजी से उछाल आता है।

कीवी
डेंगू के मरीज के लिए कीवी फल बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखता है।

गिलोय का पानी
गिलोय मरीज की प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाता है और तेजी से दुरुस्त करने का काम करता है। ऐसे में डेंगू के मरीज को अपनी डाइट में गिलोय का पानी जरूर शामिल करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Sugar Free Fruits: डायबिटीज में बिंदास होकर खाएं ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Chhuara Benefits: दूध के साथ इस तरह खाएं छुहारा, हेल्थ से ब्यूटी तक; मिलेंगे जबरदस्त फायदे 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 October 2023 at 12:10 IST