अपडेटेड 17 December 2025 at 11:40 IST

Dehydration Signs: शरीर से आ रहे हैं ये खतरनाक संकेत, कहीं पानी की कमी तो नहीं? तुरंत बदलें ये बुरी आदतें

Dehydration Signs and Symptoms: शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकता है। जानें शरीर से मिलने वाले वो संकेत जो बताते हैं कि आपको तुरंत पानी की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है।

डिहाइड्रेशन के संकेत क्या है? | Image: Freepik

हम अक्सर भूख लगने पर तुरंत कुछ खा लेते हैं, लेकिन प्यास लगने को नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का कारण बन जाती है। पानी की कमी सिर्फ प्यास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। 

अगर शरीर आपको बार-बार कुछ संकेत दे रहा है, तो सावधान हो जाएं। हो सकता है आपके शरीर में पानी की कमी हो रही हो।

डिहाइड्रेशन के खतरनाक संकेत क्या हैं?

  • बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर बिना ज्यादा काम किए ही थकान लगती है,तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। बता दें कि डिहाइड्रेशन से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।

  • सिरदर्द और चक्कर आना

पानी की कमी होने पर दिमाग तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंचती है, जिससे सिरदर्द और चक्कर की समस्या हो सकती है।

  • मुंह सूखना और होंठ फटना

बार-बार मुंह सूखना या होंठों का फटना साफ संकेत हैं कि शरीर को पानी की जरूरत है।

  • पेशाब का रंग गहरा होना

अगर यूरीन गहरे पीले या बदबूदार रंग का है, तो यह डिहाइड्रेशन का बड़ा संकेत माना जाता है।

  • स्किन का रूखा और बेजान दिखना

पानी की कमी से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है और स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है।

  • कब्ज और पाचन खराब होना

पानी कम पीने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। साथ ही, कब्ज, गैस और पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है

डिहाइड्रेशन बढ़ाने वाली बुरी आदतें क्या हैं?

  • प्यास लगने पर भी पानी न पीना।
  • ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना।
  • घंटों तक बिना पानी काम करते रहना।
  • बाहर का ज्यादा नमकीन और तला-भुना खाना।
  • एक्सरसाइज या धूप में रहने के बाद पानी न पीना।
  • अगर आप ये आदतें रोज कर रहे हैं, तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन से बचने के आसान उपाय

  • दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं। 
  • सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी जरूर पिएं। 
  • नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी शामिल करें। 
  • फल और सब्जियां ज्यादा खाएं जैसे तरबूज, संतरा, खीरा। 
  • चाय-कॉफी की मात्रा सीमित रखें।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

आमतौर पर 8-10 गिलास पानी जरूरी होता है, लेकिन मौसम, काम और शरीर के अनुसार मात्रा बदल सकती है।

डिहाइड्रेशन एक छोटी-सी लगने वाली समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर शरीर बार-बार संकेत दे रहा है, तो तुरंत समझ जाएं और अपनी आदतें बदलें। सही मात्रा में पानी पीना ही अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

यह जरूर पढ़ें: Makke Ki Roti: किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मक्के की रोटी? जानें कारण वरना बढ़ जाएगी हेल्थ प्रॉब्लम
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 11:40 IST