अपडेटेड 16 November 2023 at 19:37 IST
Weight Loss से बवासीर तक इन बीमारियों को छूमंतर करता है छुहारा, जानें खाने सही का तरीका
Dry Dates को ड्राई फ्रूट के तौर पर कई सारी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के लिए खाया जाने वाला छुहारा कितनी बीमारियों को छूमंतर कर सकता है।
Chuhara Khane Ke Fayde: सर्दियां आते ही लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शुरु कर देते हैं। ठंड में अधिक मात्रा में खाए जाने वाले मेवे में से एक छुहारा भी जो स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि छुहारे से वजन कम करने से लेकर बवासीर तक की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं किन-किन परेशानियों को Chuhara दूर कर सकता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन-कौन से हैं?
- किन-किन परेशानियों में छुहारा फायदेमंद होता है?
- छुहारा खाने का सही तरीका क्या है?
छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन-कौन से हैं?
आमतौर पर छुहारे का इस्तेमाल खीर, सेवइयां जैसी स्वीट डिशेज में किया जाता है, लेकिन सर्दियों में लोग इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं। क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट, भरपूर मात्रा में फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन B6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये कई बीमारियों को दूर करने में भी बहुत काम आता हैं।
किन-किन परेशानियों में छुहारा फायदेमंद होता है?
हाजमा ठीक करने के लिए
जिन लोगों को हाजमा ठीक नहीं रहता है कब्ज की समस्या बनी रहती है। ऐसे लोगों को छुहारे का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है और ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाने का काम करता है, जिससे डाइजेशन तेज होता है और हाजमा सही रहता है।
आयरन की कमी के लिए
अक्सर महिलाओं में आयरन यानी खून की कमी की परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा छुहारे का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। यह वजह है कि प्रेग्नेंसी में डॉक्टर्स महिला को छुहारा खाने की सलाह देती हैं क्योंकि इस दौरान अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी, एनीमिया जैसी समस्या हो जाती है।
बवासीर के लिए
बवासीर बीमारी बहुत ही खतरनाक और दर्दनाक होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से गुजर रहा हो, तो उसे रोजाना छुहारे का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेट में पानी बढ़ता है, जिससे बॉवल मूवमेंट तेज होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बवासीर की समस्या कम होती है।
यह भी पढ़ें... Weight Loss के लिए पी रहे हैं ग्रीन टी? तो बेहतर रिजल्ट के लिए जान लें सही तरीका और समय
वजन कम करने के लिए
अगर आप तेजी से वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में छुहारे को जरूर शामिल करें। यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ-साथ कैलरी बर्न करने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह तेजी में वेट लॉस करती है।
छुहारा खाने का सही तरीका क्या है?
वैसे तो इसे कई तरीके से खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं, तो छुहारा खाने का सही तरीका भिगाकर खाना है (Chuhara Bhigo Kar Khane Ke Fayde)। इसके लिए छुहारे को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट छुहारा खा लें और जिस पानी में इसे भिगोया था उसे पी लें। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें... Chhath Vrat: धर्म ही नहीं सेहत से भी जुड़ा है छठ पूजा का व्रत, जानें इससे शरीर को होते हैं कौन-कौन से फायदे
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 November 2023 at 19:36 IST