अपडेटेड 5 June 2023 at 15:42 IST

Dandruff Removing Tips: अब नहीं परेशान कर पाएगा डैंड्रफ, ये नेचुरल टिप्स जल्द दिलाएंगे छुटकारा

Dandruff से छुटकारा पाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव लाने की जरुरत होती है। आइए जानते हैं डैंड्रफ से कैसे नेचुरल टिप्स के जरिए निजात पा सकते हैं। 

Dandruff Removing Tips | Image: self

Dandruff Removing Tips: सर्दी हो या फिर गर्मी आजकल डैंड्रफ की समस्या आम हो गई है। हर बदलते सीजन में रूसी की परेशानी लोगों का जीना दूभर करती है। ऐसे में कुछ लोग मेडिकल तो कुछ केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स तो वहीं कुछ घरेलू उचार को अपनाते हैं, लेकिन इन सब के अलावा आपको डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कुछ आदतों में भी बदलाव लाने की जरुरत होती है। आइए जानते हैं डैंड्रफ होने का कारण और कुछ नेचुरल टिप्स जिससे आपको इससे जल्द से जल्द छुटकारा पा सकती हैं।

डैंड्रफ एक सामान्य स्थिति है जो ‘मैलेसेजिया’ नाम के फंगस के कारण होता है। ये स्कैल्प में पाया जाने वाला एक तरह का फंगस होता है, और जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो डैंड्रफ होने की संभावना बढ़ जाती है। इन फ्लेक्स को बालों में या कंधों पर देखते हैं। इसके कारण स्कैल्प में अक्सर बहुत खुजली भी होती है।

डैंड्रफ होने के कारण

डैंड्रफ शुष्क त्वचा या तेल के निर्माण के कारण होता है। त्वचा की स्थिति जैसे सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस, एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली और कुछ न्यूरोलॉजिकल विकार, जैसे कि पार्किंसंस रोग, भी रूसी का कारण बन सकते हैं। हालांकि, इन्हें कुछ नेचुरल टिप्स को अपनाकर दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आसानी से रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है।

डैंड्रफ होने पर किन चीजों को करने से बचना चाहिए

  • अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आपको बालों में किसी भी तरह का तेल नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, रूसी की समस्या होने पर बालों में तेल लगाने से ये दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे में तेल से दूरी बनाएं।
  • अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप किसी की यूज्ड कंघी या उधार ली हुई कंघी को अपने बालों में इस्तेमाल न करें। इससे आपके बालों में डैंड्रफ बढ़ सकता है। 
  • डैंड्रफ को दूर भगाने के लिए आप स्कैल्प के हाइजीन पर ध्यान दें। इसके लिए आप सप्ताह में करीब 3-4 बार बालों को धोएं। 

डैंड्रफ में इन नेचुरल टिप्स का करें यूज

वैसे तो बाजार में कई तरह के शैंपू होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या दूर करने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसे में अगर आप डैंड्रफ को खत्म करना चाहती है तो कुछ घरेलू उपचार भी अपना सकती है जिससे इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Skin Care: बिना 1 भी रुपया खर्च किए घर बैठे झटपट पाएं दूध सी निखरी त्वचा, ऐसे बनाएं नेचुरल ब्लीच 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 June 2023 at 15:41 IST