Curd Tips: दही का खट्टापन करना चाहते हैं दूर तो अपनाएं ये आसान सा तरीका, टेस्ट और बढ़ जाएगा
खट्टी दही किसी को भी पसंद नही आती। ऐसे में खट्टे दही को मीठा कैसे बनाए आईए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
खट्टी दही किसी को भी पसंद नही आती। ऐसे में खट्टा दही को मीठा कैसे बनाए आईएं जानते हैं। दही का खट्टापन दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। खट्टे दही का कारण उसमें बैक्टीरिया या एसिडिटी का बढ़ जाना होता है। यदि आप सही तरीके से ध्यान देंगे तो दही का खट्टापन कम किया जा सकता है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तरीके दिए गए हैं।
ठंडे और साफ स्थान पर रखें
दही को हमेशा ठंडी जगह पर और साफ बर्तन में रखें। गर्मी और नमी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाते हैं, जिससे खट्टापन बढ़ता है। इसलिए, दही को फ्रीजर या फ्रिज में रखें तकी वह खराब न हो और ताजा बना रहे।
शहद या चीनी मिलाएं
थोड़ी मात्रा में शहद या चीनी मिलाने से दही का खट्टापन कम हो सकता है। यह न केवल स्वाद में सुधार करता है बल्कि एसिडिटी को भी नियंत्रित करता है।
नीम और तुलसी का प्रयोग
नीम और तुलसी के पत्ते दही में मिलाने से बैक्टीरिया नियंत्रित होते हैं और खट्टापन कम होता है। आप इन्हें कूटकर या पीसकर मिलाएं।
सावधानी से बनाना
दही जमाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। ताजा दूध का ही प्रयोग करें और दही को ज़्यादा समय तक न रखें। ताजा दही अधिक खट्टा नहीं होता।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बहुत कम मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाने से दही खराब नही होता है और कीड़े भी नही पड़ते हैं। ये सारे टीप्स को अपना कर आप दही के खट्टेपन को कम कर सकते हैं। अगर दही काफी ज्यादा खट्टा हो गया है तो इससे आप अच्छी वाली रेसिपी बना सकते हैं जैसे- बेसन कढ़ी, आलू की कढ़ी, रायता, खट्टी सब्जी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 September 2025 at 15:15 IST