Kheera Vs Kakdi: खीरा या ककड़ी...गर्मी में सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?
Kheera Vs Kakdi: गर्मियों में खीरा और ककड़ी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह खीरा और ककड़ी सेहत के लिहाज से दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में जानते हैं।
Kheera Vs Kakdi: तपती गर्मी और चिलचिलाती लू में हमें खीरा और ककड़ी सबसे ज्यादा बचाती है। ये दोनों सब्जियां पानी से भरपूर होती है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करती है। लेकिन जब बात सेहत की हो तो अक्सर मन में सवाल उठता है कि खीरा या फिर ककड़ी दोनों में ज्यादा फायदेमंद कौन है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
गर्मी में खीरा खाने का फायदा क्या है?
खीरा गर्मियों का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सब्जी है। इसमें लगभग 95% से 96% तक पानी होता है, जो इसे डिहाइड्रेशन से लड़ने का सबसे सटीक हथियार बनाता है। खीरे को 'पानी का पावरहाउस' भी कहा जाता है। खीरे में विटामिन K, विटामिन C और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और त्वचा के लिए बेहतरीन हैं।
इसमें मौजूद 'सिलिका' त्वचा में चमक लाता है और आंखों की सूजन कम करने में मदद करता है। कैलोरी में बहुत कम और फाइबर में उच्च होने के कारण, खीरा लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
ककड़ी खाने का फायदा क्या है?
आयुर्वेद में ककड़ी को शीतल और पित्त नाशक माना जाता है। ककड़ी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने और पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करती है। ककड़ी के सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जो लीवर की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो गर्मियों में पसीने के जरिए निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
ककड़ी और खीरा में कौन है ज्यादा फायदेमंद?
हाइड्रेशन के मामले में खीरा थोड़ा आगे है क्योंकि इसमें पानी का प्रतिशत अधिक होता है।
अगर आपको पेट में कभी-कभी भारी महसूस होता है तो ककड़ी अधिक फायदेमंद है क्योंकि यह खीरे की तुलना में हल्की और जल्दी पचने वाली होती है।
खीरे में विटामिन K की मात्रा अधिक होती है, जो खून के थक्के जमने और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। वहीं, ककड़ी शरीर की गर्मी शांत करने में अधिक प्रभावी मानी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 23:10 IST