अपडेटेड 5 November 2021 at 20:24 IST
विटामिन और आयरन के लिए खजूर, अमरूद और नींबू का करें सेवन, जानिए इनके फायदे
खजूर खाने के तो कई फायदें है इसी तरह नींबू भी सेहत के लिए लाभकारी है और अमरूद भी पेट और दांत की समस्याओं को दूर करता है।
हर दिन के खाने और भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में शरीर को सभी पोषक तत्व (Nutrients) नहीं मिल पाते हैं। रोज के खाने में आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी बहुत जरूरी होते हैं। आज कल के खानों में लोगों को सभी मिनरल नहीं मिल पाते। इन कमियों को दूर करने के लिए आप कुछ सुपरफूड का सेवन कर सकते हैं जिससे शरीर में मिनरल की कमी को दूर किया जा सकता है।
खजूर खाने के तो कई फायदें है इसी तरह नींबू भी सेहत के लिए लाभकारी है। यहां हम सेहतमंद रखने के लिए तीन ऐसे फल बताने जा रहे हैं जिन्हें आपकों अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। देखिए खजूर, अमरूद और नींबू के फायदे
खजूर
खजूर में कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर और सेलेनियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। खजूर में आयरन के साथ फाइबर भी खूब पाया जाता है जो डाइजेशन सिस्टम को सही रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी इसमें मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है।
अमरूद
अमरूद में फाइबर अधिक होता है और कोलेस्ट्राल न के बराबर होता है जो वजन कम करने में मददगार है। शुगर की मात्रा कम होने की वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहद लाभदायक है। अमरूद में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से खांसी, जुकाम जैसे छोटे-मोटे इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसके अलावा दांतों की समस्या के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद है। इससे पाचन संबधी समस्या दूर होती है। कब्ज व पित्त की समस्या से भी निजात मिल जाएगा। अमरूद शरीर के साथ स्कीन के लिए भी बहुत लाभकारी है। यह स्किन के डैमेज सेल की मरम्त कर उसे हेल्दी रखता है। आंखों की सूजन और काले घेरे भी कम होते हैं।
नींबू
हर डॉक्टर सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू पीने की सलाह देते हैं। नींबू से न सिर्फ वजन कम करने में सहायक है बल्कि पेट के लिए भी लाभकारी है। गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में मौजूद फैट को कम करने में भी ये मदद करता है। नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन इ, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फास्फोरस, जस्ता, फोलेट, तांबा, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन थायमिन और कई तरह के प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व होते हैं। नींबू का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। स्किन के लिए भी नींबू बेहद लाभकारी है। यह मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- पिगमेंटेशन और मुंहासों से हैं परेशान? तो केले के छिलके से करें ये काम; साफ होंगे सारे निशान
Published By : Lipi Bhoi
पब्लिश्ड 5 November 2021 at 20:22 IST