अपडेटेड 4 July 2024 at 15:46 IST

Constipation: सुबह टॉयलेट में हो जाते हैं पसीना-पसीना, पिएं ये पानी; कैसा भी हो कब्ज पेट होगा साफ

अक्सर पेट साफ न होने की वजह से लोगों को कई सारी परेशानियां तो होती ही हैं। ऐसे में अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह कुछ पानी पीने से पेट साफ होगा।

कब्ज के लिए कौन सा पानी पिएं | Image: Freepik

Drink For Constipation: आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से एक तरह जहां लोग कई सारी बीमारियों और समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग कब्ज की दिक्कत से भी परेशान रहते हैं। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो पाचन तंत्र के ठीक से काम करने का भी संकेत होता है। अक्सर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि अगर आप सुबह-सुबह कुछ पानी पीते हैं, तो आपको पेट न साफ होने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।

दरअसल, जब किसी व्यक्ति का सुबह पेट साफ न हो, तो उसे कब्ज, अपच, गैस और बवासीर जैसी कई परेशानियां अपना शिकार बनाने लगती है। ऐसे में पेट का साफ होना बहुत ही जरूरी हो जाता है, जिसमें कुछ पानी आप की बहुत ही मदद कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

टॉयलेट सीट पर बैठने से पहले पिएं ये पानी पेट होगा साफ

नींबू पानी
जिन लोगों को पेट साफ न होने की समस्या हो उन्हें सुबह के समय नींबू पानी पीना चाहिए। इससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है, साथ ही यह पेट को अच्छी तरह से साफ करने में भी मदद करता है।

सौंफ जीरा पानी
पेट साफ करने के लिए सौंफ जीरा पानी भी बहुत ही कारगर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट को अच्छी तरह से साफ करने में बहुत ही मददगार होते हैं। इस लिए गुनगुने पानी में जीरा और सैंफ मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

नमक पानी
अगर आप सुबह-सुबह नमक पानी पीते हैं, तो आपको पेट साफ करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें 3 चम्मच नमक मिलाकर खाली पेट पी लें। कुछ ही मिनटों में पेट साफ हो जाएगा।

नींबू और शहद पानी
पेट साफ करने लिए नींबू और शहद पानी में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसे पीने से कुछ ही मिनटों में पेट साफ हो सकता है।

हर्बल टी
सुबह पेट को साफ करने के लिए हर्बल टी भी पी सकते हैं। इसके लिए अदरक और लाल मिर्च जड़ी-बूटियों में मौजूद रोगरोधी गुण पेट को साफ करने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़ें… Dengue Symptoms: शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें भूल; हो सकता है डेंगू

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 15:46 IST