अपडेटेड 28 November 2023 at 22:59 IST

Coconut Oil के फायदे ही नहीं, नुकसान भी होते हैं, जानें किन लोगों नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

Nariyal Tel के कई फायदे होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह की परेशानियों में किया जाता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। ऐसे में कुछ लोगों को इसका यूज करने से बचना चाहिए।

Kin Logo Ko Nahi Karna Chahiye Nariyal Tel Ke Use image- freepik | Image: self

Kin Logo Ko Nahi Karna Chahiye Nariyal Tel Ke Use: इसमें कोई दो राय नहीं है कि नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और साथ ही कई तरह की परेशानियों को दूर करने में भी काफी मददगार होता है, क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए Coconut Oil हानिकारक हो सकता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए नारियल तेल का यूज?

नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

Coconut Oil में एंटी माइक्रोबियल और एंटीओक्सिडेंट गुण होने के साथ कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन C जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाएं रखने के लिए जरूरी है।

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नारियल तेल?

ऑयली स्किन वाले बचें
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन लोगों को नारियल तेल (Coconut Oil) के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि उन्हें पिंपल्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

फेशियल हेयर
जिन लोगों के फेस पर पहले से ही बाल हों उन्हें नारियल तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि नारियल तेल के ज्यादा प्रयोग से चेहरे पर बाल निकलने लगते हैं। 

स्किन एलर्जी
अगर किसी को नारियल तेल से एलर्जी हो तो उन्हें भी इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। सेंसिटिव स्किन वालों को नारियल के तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: सर्दियों में पाना चाहते हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, तो सोने से पहले नाभि में लगाएं ये तेल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

मसाज करने से बचें
फेस पैक या फिर किसी अन्य मॉइश्वराइजर प्रोडक्ट्स के बाद नारियल तेल (Coconut Oil) बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर रंग ढलने लगता है। 

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: खाने में ही नहीं खूबसूरती को निखारने में भी काम आता है चुकंदर, इन तरीकों से स्किन केयर में करें शामिल

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 November 2023 at 22:58 IST