Nariyal Chutney: स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बड़े काम की होती है नारियल की चटनी, जानें इसके फायदे

साउथ इंडियन खाने का बहुत ही अहम हिस्सा मानी जाने वाली नारियल की चटनी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि हेल्थ के लिए भी बेस्ट होती है। इसे खाने सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। 

Nariyal Chutney Ke Fayde | Image: self

Nariyal Chutney Ke Fayde: नारियल एक ऐसा फल है जिसका कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। इसके पानी से लेकर फल तक का अलग-अलग तरीकों से यूज किया जाता है। वहीं दक्षिण भारत के खानों में इसका अहम रोल होता है। वहां हर डिश के साथ इसकी चटनी को परसो जाता है, क्योंकि ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नारियल की चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तो चलिए जानते हैं नारियल की चटनी खाने से होने वाले फायदों के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • नारियल में पाए जाने वाले गुण?
  • नारियल की चटनी खाने से होने वाले फायदे?
  • कितने दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं नारियल की चटनी?

नारियल में पाए जाने वाले गुण?

नारियल की चटनी में कई सारे पोषक तत्वों के साथ फैट की कम मात्रा भी पाई जाती है। इसमें कॉर्ब्स, प्रोटीन, सोड‍ियम, फाइबर और लॉर‍िक एस‍िड की अच्‍छी मात्रा मौजूद होती है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। 

नारियल की चटनी खाने से होने वाले फायदे?

वजन कम करने के लिए
नारियल की चटनी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही काम की होती है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा और फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में खाने के साथ आचार की बजाय नारियल की चटनी को शामिल करें। 

खून बढ़ाने के लिए
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें नारियल की चटनी जरूर खानी चाहिए। इसमें आयरन की कमी को दूर करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून की कमी को पूरा करने का काम करते हैं।

इम्‍यून‍िटी के लिए
नार‍ियल की चटनी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें व‍िटाम‍िन, खन‍िज, कॉर्ब्स की अच्‍छी मात्रा होती है, जो हार्ट के मरीजों के ल‍िए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर भी कंट्रोल में रहता है।

बीपी कंट्रोल करने के लिए
जिन लोगों को ब्‍लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें नारियल की चटनी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि बीपी कंट्रोल करने के ल‍िए नार‍ियल की चटनी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण भी पाए जाते हैं।

पाचन के लिए 
जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें डाइट में नारियल की चटनी को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट गैस, पेट दर्द, पाचन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें... Heart Health: हार्ट अटैक से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 दालें,  ताकत मिलेगी भरपूर, बीमारियां रहेगी दूर  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Hair Remedies: क्या शैंपू के बाद आपके भी बाल हो जाते हैं रूखे, ट्राई करें ये टिप्स

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 September 2023 at 20:37 IST