अपडेटेड 10 April 2025 at 18:51 IST
Beetroot: किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें इसकी तासीर
Beetroot Taseer in Hindi: चुकंदर सेहत के लिए उपयोगी है। लेकिन किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए और इसकी तासीर क्या है, जानते हैं इसके बारे में...
Beetroot Taseer in Hindi: चुकंदर सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। ऐसे में लोग गर्मियों में चुकंदर का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं। इसके अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन लोग यह नहीं जानते कि चुकंदर की तासीर गर्म होती है या ठंडी और किन लोगों को चुकंदर नहीं खाना चाहिए। ऐसे में इन दोनों प्रश्नों के उत्तर के बारे में पता होना जरूरी है।
यदि आप भी इनके बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए और इसकी तासीर क्या है। पढ़ते हैं आगे…
चुकंदर की तासीर क्या है?
बता दें, चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आप गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि सर्दियो में भी चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में किया जीती है। लेकिन हम सलाह देते हैं कि सर्दियों में व्यक्ति को चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए वरना अन्य समस्या हो सकती हैं।
चुकंदर का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?
- जिनका लो बीपी रहता है उन लोगों को चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। कहते हैं कि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है।
- जिन लोगों को चुकंदर से एलर्जी है या स्किन एलर्जी है वे लोग भी चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। इससे खुजली की समस्या हो सकती है।
- जो लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं वे लोग भी चुकंदर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। अधिक मात्रा में इसके सेवन से समस्या और बढ़ सकती है।
- जिन लोगों को सर्दी खांसी की समस्या है वे लोग चुकंदर का सेवन सोच समझकर करें। इससे शरीर में कफ की मात्रा बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 18:51 IST