अपडेटेड 21 January 2024 at 13:04 IST
Chaurai Saag: इस लाल साग के हैं अनेकों फायदे, सर्दियों में खाने से हेल्थ में होगा गजब का बदलाव
Winter का सीजन शुरू होते ही कई सारी पौष्टिक सब्जियां बाजारों में मिलने लगती हैं। इन्हीं में से एक चौराई भी है। चलिए इसके फायदो के बारे में जानते हैं।
Chaurai Saag Benefits: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में सरसों, पालक, बथुआ से लेकर कई सारी पौष्टिक हरी सब्जियां मिलने लगती हैं। यह सब अपने स्वाद के साथ स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में से एक चौराई का साग भी शामिल है, जो दिखने में लाल रंग का होता है। इसे सर्दियों में अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसके खाने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।
लाल रंग के दिखने वाले चौराई के पत्तों में विटामिन A, प्रोटीन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कई और भी पोषक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल, बीपी और बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई फायदे होते हैं आइए जानते हैं चौराई का साग खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
चौराई साग खाने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करे
चौराई का साग सर्दियों के सीजन में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में बहुत ही मददगार होता है। इसके सेवन से मौसमी और वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
हड्डियों की तकलीफ दूर करे
इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में फायदा होता है। इसे खाने से खासतौर पर सर्दियों में होने वाले जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।
पाचन दुरुस्त करे
चौराई का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा मिलता है।
गठिया दर्द में दिलाए राहत
चौराई का साग गठिया रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से गठिया के दर्द में राहत मिलती है।
वजन कम करे
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें चौराई साग को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। यह शरीर में उस हार्मोन को रिलीज करता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होता है। जिससे आपको भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें… Curvy Figure: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा कर्वी फिगर का क्रेज, आज से ही शुरू करें ये एक्सरसाइज
कोलेस्ट्रॉल कम करे
चौराई के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
आंखें को हेल्थ बनाए रखने के लिए
आंखों को हेल्दी बनाए रखने में विटामिन A और C की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और चौराई में ये सभी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आप लंबे समय तक अपनी आंखों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 21:56 IST