अपडेटेड 21 September 2023 at 20:13 IST
Ajwain: चुटकी भर अजवाइन सेहत पर पड़ सकती है भारी, इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
हर घर में मसाले के तौर इस्तेमाल की जाने वाली अजवाइन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल कुछ लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Kin Logo Ko Nahi Khana Chahiye Ajwain: हर घर के किचन में मिलने वाला अजवाइन एक कॉमन मसाला है। ये सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कई सारी बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके लिए घातक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को अजवाइन खाने से बचना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अजवाइन?
- अजवाइन के साइड इफेक्ट्स क्या है?
अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
अजवाइन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइटोकेमिकल, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और एंटीसेप्टिक, ऐंटीमाइक्रोबियल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अजवाइन?
प्रेग्नेंट महिला को
जो महिला प्रेग्नेंट हो उसे अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन इनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्भावस्था में अजवाइन का सेवन गर्भपात के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं भूलकर भी अजवाइन का सेवन न करें।
खाज-खुजली की समस्या में
जिन लोगों में खाज-खुजली की समस्या हो उन्हें भी अजवाइन का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे लोग अजवाइन को खाते हैं तो खुजली या स्किन पर होने वाले रैशेज से परेशान हो सकते हैं। इसलिए इस समस्या से गुजर रहे लोगों को अजवाइन खाने से बचना चाहिए।
पेट से जुड़ी परेशानियों से परेशान लोगों को
जो लोग पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे दस्त, अपच और गैस आदि से ग्रस्त हो ऐसे लोगों के लिए भी अजवाइन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इस समस्या का सामना कर रहे लोगों को अजवाइन खाने से बचना चाहिए।
मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए
अजवाइन में कैलोरी के साथ-साथ फैट्स की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, इसलिए जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हों उन्हें भी अजवाइन खाने से बचना चाहिए।
अजवाइन के साइड इफेक्ट्स क्या है?
अजवाईन के ज्यादा सेवन से पेट में गैस, एसिडिटी और रिफ्लक्स हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को अजवाइन के बीज से एलर्जी होती है, जो थाइमोल की मौजूदगी के कारण होता है, जिससे चक्कर आना, मतली और उल्टी हो सकती है। ऐसे में इन लोगों को अजवाइन खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Beauty Tips: उम्र से पहले ही चेहरे पर आ गई है झुर्रियां, तो सुबह की ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, आज ही बदल लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 September 2023 at 20:01 IST