क्यों मनाते हैं No Smoking Day? दिल्ली और पंजाब पुलिस ने किया ट्वीट; सिगरेट की लत छोड़ने की अपील
स्मोकिंग से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए 13 मार्च को NoSmokingDay मनाया जाता है। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है।
#NoSmokingDay: बचपन से सुनते आए हैं ‘धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है’ और 'सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है।’ यह कोई नई बात तो है नहीं, वहीं कुछ लोगों को लगता है कि धूम्रपान सिर्फ स्मोक करने वाले लोगों के लिए खतरा है, लेकिन WHO की रिपोर्ट में देखा गया है कि हर साल करीब 80 लाख से ज्यादा लोग स्मोकिंग की वजह से अपनी जान गवां देते हैं। जिसमें से 13 लाख लोग वह होते हैं जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी स्मोकिंग नहीं की होती, लेकिन उनके आस-पास स्मोकिंग कह लो या फिर वह धुएं के संपर्क में आते हैं इसलिए उनकी सेहत भी बिगड़ने लगती है।
यही साधारण सी जानकारी और स्मोकिंग से जुड़ी जागरूकता फैलाने के लिए 13 मार्च को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। ताकि स्मोकिंग करने वाले लोगों को कुछ तो समझाया जा सके और धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।
दिल्ली और पंजाब पुलिस ने किया जागरूक
#NoSmokingDay ट्रेंड को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्वीट कर लिखा- ‘धूम्रपान नहीं, स्वास्थ्य चुनें। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है।’
वहीं #NoSmokingDay ट्रेंड को बढ़ावा देने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने ट्वीट कर लिखा- ‘राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर आइए धूम्रपान मुक्त राष्ट्र के लिए एकजुट हों। हर सांस मायने रखती है और धूम्रपान छोड़ने का हर प्रयास एक स्वस्थ, जीवंत जीवन की ओर एक कदम है। तंबाकू को ना कहें और सेहत को हां। आइए स्वच्छ सांस लें, बेहतर जीवन जिएं! #NoSmokingDay।’
युवाओं को सिगरेट प्रचलन से बचना चाहिए
आजकल सिगरेट (Smoking) पीना युवाओं में भी काफी प्रचलित होता जा रहा है, पहले ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही बीड़ी पीना पसंद करते थे, लेकिन अब युवाओं में भी यह बढ़ता जा रहा है WHO युवाओं को धूम्रपान से दूर रहने की सलाह देता है। वहीं इस तरह बढ़ती धूम्रपान की आदत को सामाजिक बुराई के रूप में भी देखा जाता है।
धूम्रपान सेहत के सबसे ज्यादा घातक
धूम्रपान (Smoking) सेहत के लिए तो घातक है ही। वहीं सिगरेट या बीड़ी के धुएं में सबसे हानिकारक रसायनों में से कुछ निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोजन साइनाइड, फॉर्मलडिहाइड, आर्सेनिक, अमोनिया, सीसा, बेंजीन, ब्यूटेन, कैडमियम, हेक्सामाइन, टोल्यूनि आदि होते हैं। इस तरह के रसायन धूम्रपान करने वालों और उनके आसपास वाले लोगों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं जिससे उनकी सेहत बिगड़ी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 13:46 IST