अपडेटेड 18 January 2026 at 17:08 IST
Winter Diet Tips: ठंड में रोज खाएं गाजर, इसके जबरदस्त फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Winter Diet Tips: ठंड में रोजाना गाजर खानी चाहिए, इसके क्या फायदे होते हैं और कैसे खानी चाहिए। आइए आपको बताते हैं।
Winter Diet Tips: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी, मीठी और जूसी गाजर मिलने लगती है। स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी ये सब्जी काफी पौष्टिक में गिना जाता है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ठंड के दिनों में शरीर को हेल्दी और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्ची गाजर, सलाद, जूस या फिर गाजर का हलवा, हर रूप में यह सर्दियों की डाइट का अहम हिस्सा बन जाती है। आइए आपको बताते हैं कि गाजर को कैसे और कब खाएं।
इम्युनिटी
सर्दियों में सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। गाजर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे सीजन में होने वाली बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
आंखों की सेहत
गाजर में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें हेल्दी रखने में हेल्पफुल माना जाता है। सर्दियों में आंखों में होने वाले सूखेपन की समस्या से राहत दिलाने में भी गाजर मददगार होती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
ठंड के मौसम में स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है। गाजर में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद मिलता है।
डाइजेशन
गाजर फाइबर से भरपूर होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाती है। सर्दियों में डाइजेशन थोड़ा सुस्त हो जाता है, ऐसे इस सब्जी का रोजाना खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
हार्ट हेल्थ
गाजर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को सुधार करने में मदद करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में हेल्पफुल मानी जाती है।
वेट लॉस
सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या बहुत कॉमन हो जाती है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग नहीं होती है।
शरीर को अंदर से रखे गर्म
गाजर की तासीर गर्म मानी जाती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और ठंड के असर को कम करता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 January 2026 at 17:08 IST