अपडेटेड 20 May 2023 at 07:14 IST
Periods में फिजिकली इंटिमेट होना सही या गलत? इन अफवाहों पर लोग आज भी करते हैं यकीन, ये है सच्चाई
पीरियड्स के समय लड़कियों को शारीरिक परेशानियोंके साथ-साथ समाज की रूढ़ीवादी सोच का सामना भी करना पड़ता है जो बिल्कुल मिथक यानी झूठ है।
Periods Rumors: मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महीनें लड़कियों को गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों में मूड स्विंग से लेकर कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें मासिक धर्म के समय असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। एक तरफ जहां लड़कियों को पीरियड्स के समय कई शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है वहीं उन्हें समाज की रूढ़ीवादी सोच का सामना भी करना पड़ता है जो बिल्कुल मिथक यानी झूठ है।
अक्सर लड़कियों को कुछ ऐसे शब्द सुनने पड़ते हैं जिसका रियलिटी से कोई कनेक्शन ही नहीं है। 'अरे रुको!' डिब्बे को मत छूना, अचार खराब हो जाएगा। 'इन दिनों तुम्हें खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए।' 'पीरियड्स के समय नहाना नहीं चाहिए।' ऐसे कई शब्द हैं जो लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान सुनने को मिलते हैं। 21वीं सदी में भी पीरियड्स को लेकर लोगों में कई मिथक यानी झूठी धारणा बनी हुई है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मासिक धर्म से जुड़े मिथकों के बारे में जिन्हें हम बेवजह सच मानकर बैठे हैं।
पीरियड्स में महिलाओं को नहाना चाहिए या नहीं
सालों से लोगों के बीच ऐसी धारणा है कि मासिक धर्म के दौरान लड़कियों और महिलाओं को नहाना नहीं चाहिए, लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। बल्कि पीरियड्स के दौरान नहाना बहुत आराम देने वाला होता है। इस दौरान जब नहाते हैं तो पोर ब्लीडिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और अगर होता भी है तो यह बिल्कुल हानिकारक नहीं होता है।
पीरियड्स के दौरान व्यायाम करना गलत?
पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियों को दौड़-भाग करने, खेलने-कूदने और एक्सरसाइज करने से मना किया जाता है, लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। दरअसल, खेलते-कूदते रहने और व्यायाम करने से ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारू रूप से चलता रहेगा जिससे पेट दर्द या एंठन जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होता है।
पीरियड्स में खट्टी चीजों को खाने से मना करना
मासिक धर्म के दिनों में खट्टी चीजें खाने से मना किया जाता है, लेकिन इन चीजों से परहेज जैसी कोई बात नहीं है। खट्टी चीजें विटामिन सी से भरपूर होती हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है तो फिर ये कैसे नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।
Periods के दौरान नहीं होंगी प्रेग्नेंट सही या गलत
लोगों में एक ये भी धारणा है कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंट नहीं हो सकते, लेकिन ये बात बिल्कुल गलत है बल्कि इस दौरान महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, मासिक धर्म के समय महिलाओं के शरीर में शुक्राणु अपेक्षा से अधिक समय तक जीवित रहते हैं और गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें... Love Hormone Increase Tips: अगर लाइफ में कम हो रहा है रोमांस तो खाएं ये फूड्स... फिर हो जाएगा कमाल!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 May 2023 at 07:14 IST