अपडेटेड 3 June 2023 at 17:57 IST
Kaju-Badam Benefits: क्या काजू-बादाम को एक साथ खाया जा सकता है? यहां जानें बॉडी पर होता है कैसा असर
क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया कि काजू और बादाम का साथ में सेवन करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं इस सवाल का क्या है जवाब...
Benefits Of Kaju And Badam: शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन सबसे बेस्ट माना जाता है। लगभग हर घर में काजू, बादाम तो मिल ही जाते हैं और एक्सपर्ट्स भी इसका नियमित रूप से सेवन करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया कि काजू और बादाम का साथ में सेवन करना चाहिए या नहीं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है इनको साथ में खाना चाहिए या नहीं।
लगभग सभी मिडल क्लास घरों में ड्राई फ्रूट्स पाया जाता है। लेकिन इनके सेवन के सही तरीके की जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। तो ऐसे में कही आप भी तो काजू बादाम को खाने में कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके खाने के सही तरीके के बारे में।
क्या एक साथ काजू-बादाम का सेवन किया जा सकता है?
आपको बता दें कि काजू और बादाम का सेवन एक साथ किया जा सकता है। हालांकि, सीजन के हिसाब से इनके सेवन का तरीका जरूर बदल जाता है। बता दें कि, सर्दियों के मौसम में डायरेक्ट खाए जाने वाले इन ड्राई फ्रूट्स को गर्मियों के मौसम में भिगोकर खाना चाहिए।
काजू और बादाम के क्या-क्या हैं फायदे
गौरतलब है कि, काजू और बादाम का साथ में सेवन करने से बॉडी में कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। दरअसल, इनको साथ में खाने से हड्डियों के विकास में मदद मिल सकती है, क्योंकि इन दोनों में ही कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा दिमाग के लिए भी ये काफी फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें... Eating Habits: खाने के बाद कहीं आपको भी तो नहीं हैं स्मोकिंग लत, हो जाएं सावधान, इस गंभीर बीमारी को दे रहे हैं दावत
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 June 2023 at 17:53 IST