अपडेटेड 21 February 2024 at 10:40 IST

Calcium Rich Foods: कैल्शियम की कमी को पूरा करेंगे ये वेजिटेरियन फूड्स, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Calcium Rich Foods: अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आपको इन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

कैल्शियम | Image: Pexels

Calcium Rich Foods: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती रहती है वैसे-वैसे हमारे शरीर की हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। माना जाता है कि 30 की उम्र के बाद हड्डियों में ज्यादा ताकत नहीं रहती है, जिस कारण हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है और वह धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं।

शरीर की बोन डेंसिटी को बढ़ाने के लिए हेल्थ हेक्सपर्ट्स ऐसे फूड्स खाने की सलाह देते हैं जिनमें भारी मात्रा में कैल्शियम हो। हालांकि कैल्शियम के नाम पर कुछ लोग सिर्फ दूध पीने तक ही सीमित रह जाते हैं। जबकि दूध के मुकाबले कई अन्य वेजिटेरियन फूड्स में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

जी हां, कुछ ऐसे फूड आइटम्स हैं जिनमें दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। आइए बिना किसी देरी के जान लेते हैं इन कैल्शियम युक्त सुपर फूड के बारे में।

कैल्शियम के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

ब्रोकली

ब्रोकली खाने में जितनी टेस्टी होती है शरीर के लिए उतनी ही फायदेमंद भी होती है। ब्रोकली में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत कर शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

चीया सीड्स

कई लोग बढ़ते वजन पर लगाम लगाने के लिए चीया सीड्स का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीया सीड्स कैल्शियम का भी एक अच्छा सोर्स है? जी हां, इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो हार्ट के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

बादाम

बादाम बोन हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है। इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इतना ही नहीं बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर और कई सारे हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं।

सफेद बीन्स

व्हाइट बीन्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें आयरन समेत और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंजीर

अंजीर में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये हड्डियों के लिए काफी लाभदायक है। इसलिए इसका सेवन आपको रोज करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, खूब बरसेगा धन; बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 09:34 IST